*मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी जिले को 41 करोड़ 81 लाख की सौगात,12 सड़कों…- भारत संपर्क

0
*मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी जिले को 41 करोड़ 81 लाख की सौगात,12 सड़कों…- भारत संपर्क

जशपुरनगर 29 जुलाई 25/मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में विकास की रफ्तार लगातार तेज हो रही है। मुख्यमंत्री ग्राम सड़क एवं विकास योजना के अंतर्गत जशपुर जिले को बड़ी सौगात मिली है। जिले के 12 महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण और उन्नयन के लिए कुल 41 करोड़ 81 लाख रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है।इस सड़कों के निर्माण से ग्रामीण संपर्क मार्ग सुदृढ़ होंगे और आवागमन सुगम बनेगा।

जिले के 12 मार्ग के निर्माण के लिए 41 करोड़ 81 लाख रुपए की स्वीकृति

मुख्यमंत्री ग्राम सड़क एवं विकास योजना के तहत जिले के मसरी घाट से झरन मार्ग 1 करोड़ 33 लाख 44 हजार,साहीलता से पुराइनबंध पहुंच मार्ग 2 करोड़ 89 लाख 98 हजार,अटल चौक घुमरा से ओडिशा सीमांत किलकिला मार्ग 2 करोड़ 1 लाख 97 हजार, मुख्य मार्ग कुंजारा बोराटोंगरी से डोंगाअम्बा पहुंच मार्ग 2 करोड़ 74 लाख 97 हजार,एनएच-43 मुख्य मार्ग से बोडाटोंगरी पहुंच मार्ग 1 करोड़ 18 लाख 48 हजार,जामपानी से बरपानी पहुंच मार्ग 3 करोड़ 21 लाख 93 हजार,मकरीबंधा से भलमंडा (झारखंड सीमा) मार्ग 3 करोड़ 46 लाख 78 हजार,कड़ेलकछार से जुनाडीह मोहल्ला तक का मार्ग 1 करोड़ 69 लाख 17 हजार,पोटकोसेमर सजापानी केंदपानी से कार्रदंड दुलदुला पहुंच मार्ग 5 करोड़ 83 लाख 81 हजार, लोरोदफा से गढ़ारामबंद होते हुए जामपानी तक का मार्ग 5 करोड़ 48 लाख 48 हजार,छेरडांड से टुकुटोली पहुंच मार्ग 5 करोड़ 48 लाख 2 हजार,ठूठीअंबा से कादोपानी (झारखंड सीमा) तक पहुंच मार्ग 5 करोड़ 95 लाख 62 हजार की प्रशासकीय स्वीकृति मिली है।इन सड़कों के निर्माण से न केवल ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की रफ्तार बढ़ेगी, बल्कि किसान, व्यापारी, छात्र और आम नागरिकों को आवागमन की बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। यह स्वीकृति प्रदेश सरकार की ग्रामोन्मुखी विकास नीति का प्रमाण है।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिला तेजी से प्रगति के पथ पर अग्रसर है। सड़क, पुल, शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि सहित सभी क्षेत्रों में कार्य योजनाएं धरातल पर उतर रही हैं, जिससे जिले का चहुंमुखी विकास सुनिश्चित हो रहा है।जिले वासियों ने इस महत्वपूर्ण सड़कों की स्वीकृति मिलने पर मुख्यमंत्री श्री साय के प्रति आभार जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 महीने में बदल जाएगी शी जिनपिंग की पूरी टीम, चीन ने तैयार किया प्लान – भारत संपर्क| IIT JAM 2026 Notification: आईआईटी जेएएम 2026 का नोटिफिकेशन जारी, 5 अगस्त से करें…| शिव के नाम पर नशा अपराध है-पीतांबरा पीठाधीश्वर आचार्य डॉ….- भारत संपर्क| श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा दयालबंद द्वारा राष्ट्रीय…- भारत संपर्क| इंग्लैंड में टीम इंडिया के साथ वैभव सूर्यवंशी, 5 तस्वीरों के साथ दिया ये बड… – भारत संपर्क