बिजली विभाग में करोड़ों का घोटाला, निगम सभापति ने मुख्यमंत्री…- भारत संपर्क

0

बिजली विभाग में करोड़ों का घोटाला, निगम सभापति ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, दोषियों पर एफआईआर कर की जाए राशि वसूली : नूतन

कोरबा। नगर पालिक निगम के सभापति नूतन सिंह ठाकुर ने बिजली विभाग में हुए करोड़ों के घोटाले को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखा है। घोटाले की उच्चस्तरीय जाँच करने तथा एफआईआर दर्ज कर दोषियों से वसूली की कार्रवाई की माँग उन्होंने पत्र में की है।
पत्र में कहा गया है कि छत्तीसगढ राज्य विद्युत वितरण विभाग में आरडीएसएस योजना के अंतर्गत लगभग 77 करोड़ रुपये की लागत से कोरबा क्षेत्र में बिजली आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए केबल लगाने का ठेका दिया गया था। ठेका कंपनी द्वारा घटिया क्वालिटी का केबल लगाया गया, जिससे अब तक कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सुचारू रूप से नहीं हो पाई है। नूतनसिंह ठाकुर ने बताया कि पुरानी बस्ती कोरबा के विभिन्न वार्डों में केबलिंग कार्य केवल कागजों में हुआ है और जमीनी स्तर पर कोई कार्य नहीं हुआ। घटिया क्वालिटी के केबल लगाने के कारण इन इलाकों में केबल से बिजली सप्लाई आज तक नहीं हो सका। भौतिक सत्यापन के बिना विभाग ने करोड़ों रुपए भुगतान कर दिया। बिजली विभाग में यह भ्रष्टाचार अधिकारियों की मिली-भगत का परिणाम है। घोटाले को गंभीर बताते हुए उन्होंने मांग की है कि जिन अधिकारियों और कर्मचारियों ने शासन की राशि का दुरुपयोग किया है, उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाए तथा पूरी राशि की वसूली सुनिश्चित की जाए। श्री ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार मुक्त शासन की बात कर रही है, ऐसे में जनता को बताना जरूरी है कि करोड़ों रुपये के घोटाले पर सरकार ने सख्त कदम उठाए हैं। ठेकेदार – अधिकारियों ने गठजोड़ कर शासन के करोड़ो रूपए की हेराफेरी की है। ऐसा करने वालों पर एफआईआर दर्ज किया जाए और शासकीय राशि की वसूली दोषियों से किया जाए।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Anushka Sharma Flop Film: अनुष्का शर्मा की महाफ्लॉप फिल्म, मेकर्स को दिया था 100… – भारत संपर्क| यूक्रेन युद्ध की आड़ में चीन कर रहा बढ़ी तैयारी, अमेरिका तक मार करने वाली मिसाइल का… – भारत संपर्क| NCERT की किताब में मैप ने राजस्थान में छेड़ा विवाद, पूर्व राजघराने बोले- ये…| आगरा: सीएम योगी ने किया अटल पुरम टाउनशिप का शुभारंभ, 1430 आवास बनेंगे – भारत संपर्क| अकाउंट में दिखा इतना पैसा, गिन भी नहीं पाया… जब मजदूर के खाते में आए…