दुर्गा मंदिर में चोरों का धावा, गहने व नकदी की चोरी- भारत संपर्क

0

दुर्गा मंदिर में चोरों का धावा, गहने व नकदी की चोरी

कोरबा। बालकोनगर क्षेत्र के एक दुर्गा मंदिर में चोरों ने धावा बोल दिया। चोरों ने मूर्ति के गहने व नकदी की चोरी कर ली। इसकी रिपोर्ट परसाभाठा बालकोनगर में रहने वाली माला झा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। माला मंदिर में पूजा-पाठ करती है। शुक्रवार रात लगभग आठ बजे मंदिर में पूजा करने के बाद गेट पर ताला लगाया था। शुक्रवार-शनिवार की रात रामकुमार साहू ने फोन कर घटना की जानकारी दी। माला मंदिर पहुंची। गेट का ताला टूटा हुआ था। मूर्ति में पहनाया हुआ सोने का लॉकेट, मंगलसूत्र, कंगन, करधन व 3500 रुपए नकदी नहीं था। चोरी हुए सामानों की कीमत लगभग 38 हजार रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने मामले में चोरी का केस दर्ज किया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CBSE foreign languages : जर्मन, मंदारिन, जापानी, फ्रेंच जैसी विदेशी भाषाएं…| Sitaare Zameen Par Budget: ‘सितारे जमीन पर’ 122 करोड़ में बनी, 276 करोड़ थिएटर… – भारत संपर्क| क्राइम पेट्रोल देखकर की प्रेमी की हत्या… घर बुलाकर लाठी-डंडों से पीटा, चे… – भारत संपर्क| WhatsApp पर फोटो शेयर करना होगा आसान, आ रहा है ये तगड़ा फीचर – भारत संपर्क| बांग्लादेश के यूनुस का नया दांव, पाकिस्तान के बाद अब इस मुस्लिम देश की गोद में बैठने… – भारत संपर्क