किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार- भारत संपर्क

0

किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

कोरबा। डरा धमकाकर नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने जांजगीर चांपा जिले से एक आरोपी को पकड़ा है। उसका नाम धरमेन्द्र कुमार साहू उर्फ धन्नु उम्र-43 वर्ष है, जो एसईसीएल मानिकपुर के डिपरापारा से अस्थाई पर रहता था। पांच दिन पहले एक नाबालिग लड़की मानिकपुर चौकी पहुंची। उसने मानिकपुर डिपरापारा में रहने वाले धमेन्द्र साहू पर डरा धमकाकर दुष्कर्म का आरोप लगाया। बताया कि साहू ने घटना की जानकारी घर वालों या किसी और देने पर जान से मारने की धमकी दी है। लड़की के बयान पर पुलिस ने पुलिस चौकी में केस दर्ज किया। आरोपी की तलाश शुरू की। इस बीच गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी मानिकपुर से भाग गया। पुलिस की एक टीम उसकी तलाश कर रही थी। पुलिस ने आरोपी को जांजगीर चांपा जिले के पामगढ़ से गिरफ्तार किया है। उसे कोरबा की एक कोर्ट में पेश किया गया। यहां से रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

तत्काल गिरफ्तार हों अडानी कंपनी के गुर्गे और जिम्मेदार अधिकारी: प्रेस क्लब – भारत संपर्क न्यूज़ …| ट्रंप ने अब बाइडेन को कोसा, कहा- मैं न होता तो यूक्रेन संघर्ष वर्ल्डवॉर थ्री में बदल… – भारत संपर्क| War 2 Vs Coolie: रजनीकांत की इस फिल्म में चाइल्ड आर्टिस्ट थे ऋतिक रोशन, 39 साल… – भारत संपर्क| हास्य कवि डॉ. दुबे अपनी हँसती-गुदगुदाती कविताओं के माध्यम से…- भारत संपर्क| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रक्षाबंधन पर बहनों को दिया…- भारत संपर्क