रक्षाबंधन उत्सव में राष्ट्र और समाज रक्षा का संकल्प — भारत संपर्क

0
रक्षाबंधन उत्सव में राष्ट्र और समाज रक्षा का संकल्प — भारत संपर्क

बिलासपुर।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के छह प्रमुख उत्सवों में शामिल रक्षाबंधन का आयोजन संघ के महाराणा प्रताप उपनगर अंतर्गत श्री राम लला शाखा, रामा वैली में धूमधाम से किया गया। इस अवसर पर स्वयंसेवकों ने सेवा बस्ती बोदरी में पहुंचकर गांव के बच्चों के साथ रक्षाबंधन उत्सव मनाया और उन्हें अध्ययन सामग्री भेंट की।

कार्यक्रम के दौरान स्वयंसेवकों ने बताया कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के स्नेह का पर्व नहीं है, बल्कि यह राष्ट्र और समाज की रक्षा का भी संकल्प दिलाता है। भारत को उत्सवों का देश कहा जाता है और इन्हीं में से एक रक्षाबंधन को संघ विशेष महत्व देता है। इस दिन संघ के स्वयंसेवक परम पवित्र भगवा ध्वज को रक्षा सूत्र बांधते हैं, जो राष्ट्र, संस्कृति और समाज की सुरक्षा के प्रति समर्पण का प्रतीक है।

सेवा बस्ती में हुए कार्यक्रम के दौरान बच्चों के चेहरों पर उत्साह और खुशी झलक रही थी। स्वयंसेवकों ने उन्हें पढ़ाई में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया और सामाजिक समरसता के संदेश के साथ रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं।


Post Views: 1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CBSE foreign languages : जर्मन, मंदारिन, जापानी, फ्रेंच जैसी विदेशी भाषाएं…| Sitaare Zameen Par Budget: ‘सितारे जमीन पर’ 122 करोड़ में बनी, 276 करोड़ थिएटर… – भारत संपर्क| क्राइम पेट्रोल देखकर की प्रेमी की हत्या… घर बुलाकर लाठी-डंडों से पीटा, चे… – भारत संपर्क| WhatsApp पर फोटो शेयर करना होगा आसान, आ रहा है ये तगड़ा फीचर – भारत संपर्क| बांग्लादेश के यूनुस का नया दांव, पाकिस्तान के बाद अब इस मुस्लिम देश की गोद में बैठने… – भारत संपर्क