रक्षाबंधन व नृसिंह स्थापना दिवस पर भक्तों का उमड़ा सैलाब- भारत संपर्क

0
रक्षाबंधन व नृसिंह स्थापना दिवस पर भक्तों का उमड़ा सैलाब- भारत संपर्क






बिलासपुर। रक्षाबंधन और नृसिंह स्थापना दिवस के पावन अवसर पर बिलासपुर स्थित ग्राम हांफा के सिद्ध देवाधिदेव बघर्रा पाठ महाराज भगवान नृसिंहनाथ देव मंदिर में आस्था और श्रद्धा का अनूठा संगम देखने को मिला। सुबह से ही ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से भारी संख्या में श्रद्धालु मंदिर परिसर पहुंचकर दर्शन-पूजन में शामिल हुए।

मंदिर के आचार्य धनेश उपाध्याय ने बताया कि इस अवसर पर भगवान का मंत्रोच्चारण “ॐ उग्रं वीरं महाविष्णुं ज्वलन्तं सर्वतोमुखम्। नृसिंहं भीषणं भद्रं मृत्युं मृत्युं नमाम्यहम्” किया गया, जो भगवान नृसिंह के उग्र रूप का वर्णन करता है और मृत्यु के भय से मुक्ति प्रदान करता है। रुद्राभिषेक, नववस्त्र धारण एवं पूजा-अर्चना के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया।

आचार्य जी ने कहा कि नृसिंह मंत्र और रुद्राभिषेक का संयुक्त अनुष्ठान करने से भगवान नृसिंह और भगवान शिव दोनों का आशीर्वाद प्राप्त होता है। यह विशेष रूप से उन लोगों के लिए लाभकारी है जो जीवन की कठिन परिस्थितियों या नकारात्मक शक्तियों से भयभीत रहते हैं।

रक्षाबंधन पर्व पर महिलाएं विशेष रूप से भगवान को राखी बांधने के लिए बड़ी संख्या में पहुंचीं। मान्यता है कि इस दिन भगवान नृसिंह को राखी बांधने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और कष्ट दूर होते हैं।

दोपहर में नृसिंह चालीसा पाठ और भंडारे का आयोजन हुआ, वहीं शाम 7 बजे भव्य महाआरती के बाद 56 भोग का प्रसाद वितरण किया गया। पूरे दिन मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा और भक्तों की भीड़ देर रात तक बनी रही।


Post Views: 1



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Sitaare Zameen Par Budget: ‘सितारे जमीन पर’ 122 करोड़ में बनी, 276 करोड़ थिएटर… – भारत संपर्क| क्राइम पेट्रोल देखकर की प्रेमी की हत्या… घर बुलाकर लाठी-डंडों से पीटा, चे… – भारत संपर्क| WhatsApp पर फोटो शेयर करना होगा आसान, आ रहा है ये तगड़ा फीचर – भारत संपर्क| बांग्लादेश के यूनुस का नया दांव, पाकिस्तान के बाद अब इस मुस्लिम देश की गोद में बैठने… – भारत संपर्क| रायगढ़ में शिकारियों का जानलेवा जाल, 5 KM तक बिछाया हाई-वोल्टेज करंट का तार,… – भारत संपर्क न्यूज़ …