मुख्यमंत्री श्री साय ने छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद और…- भारत संपर्क

0
मुख्यमंत्री श्री साय ने छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद और…- भारत संपर्क






रायपुर 10 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद और समाजसेविका स्वर्गीय मिनीमाता जी की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि मिनीमाता जी ने अपना संपूर्ण जीवन समाज के वंचित वर्गों, महिलाओं, दलितों और गरीबों के अधिकारों की रक्षा एवं उत्थान के लिए समर्पित किया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि मिनीमाता जी ने सामाजिक कुरीतियों, बाल विवाह, दहेज प्रथा और छुआछूत जैसी बुराइयों के खिलाफ दृढ़ता से आवाज़ उठाई और संसद में रहते हुए कई महत्वपूर्ण सामाजिक सुधारों की दिशा में उल्लेखनीय योगदान दिया। उनकी कार्यशैली में सदैव सेवा, सरलता और संवेदनशीलता झलकती थी।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि मिनीमाता जी का जीवन संघर्ष और सेवा का अद्वितीय उदाहरण है, जो आने वाली पीढ़ियों को समाज में समानता, न्याय और भाईचारे की दिशा में कार्य करने के लिए प्रेरित करता रहेगा। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि हम सब मिलकर उनके आदर्शों को अपनाएँ और एक न्यायपूर्ण एवं समावेशी समाज के निर्माण में योगदान दें।


Post Views: 3



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

KBC 17: ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में 1 करोड़ रुपये के लिए पूछा गया ये सवाल, क्या… – भारत संपर्क| युद्ध नहीं रोकने पर रूस को भुगतने होंगे परिणाम, पुतिन संग मुलाकात से पहले ट्रंप की… – भारत संपर्क| इतनी सैलरी कटवाकर इस बंदे ने तैयार किया करवाया मकान, 33 की उम्र में पूरा किया सपना| जानिए आईटीआई के प्रवेश, आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों के…- भारत संपर्क| रोटरी क्लब ऑफ़ बिलासपुर ने  स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या…- भारत संपर्क