आषाढ़ के बाद सावन में भी बारिश का कोटा पूरा, वर्षा ऋतु का आधा…- भारत संपर्क

0

आषाढ़ के बाद सावन में भी बारिश का कोटा पूरा, वर्षा ऋतु का आधा सीजन बीता

कोरबा। जिले में आषाढ़ के बाद सावन में भी बारिश का कोटा पूरा हो गया है। सीजन का 53.32 प्रतिशत बारिश हो चुकी है। सामान्य बारिश 1356.7 मिली मीटर है। जिसमें से 723.5 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। अगस्त शुरू होते ही मानसून की रफ्तार धीमी है। 24 घंटे में 2.9 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। बारिश का सीजन जून से सितंबर को माना जाता है। इस हिसाब से आधा सीजन बीत चुका है। सामान्य से अधिक बारिश होने के कारण इस बार नदी नालों का जलस्तर भी बढ़ गया। सावन के पहले पखवाड़े में अच्छी बारिश हुई है। जिसकी वजह से कोरबा, करतला और पोड़ी उपरोड़ा के नदी नाले ऊफान पर रहे। कई मार्गो से आवाजाही बंद रही। दूसरे पखवाड़े में खंड बारिश अधिक हो रही है। सावन के अंतिम दिन कई क्षेत्रों में हल्की बौछार पड़ी। इस बार अधिक बारिश के कारण 10 से अधिक पुलिया भी बह गए हैं। जिसके कारण लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 12 तहसीलों में सबसे अधिक बारिश कोरबा में 862 मिली मीटर हो चुकी है। दूसरे नंबर पर कटघोरा तहसील है, जहां 838.1मिली मीटर बारिश हुई है। सबसे कम बारिश हरदी बाजार तहसील में 493.6 मिलीमीटर हुई है। आषाढ़ में सबसे अधिक बारिश दर्री तहसील में दर्ज की गई थी। लेकिन यहां अब तक 813.4 मिली मीटर बारिश हुई है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को जिले के 101 अमृत सरोवरों पर होगा विशेष कार्यक्रम,… – भारत संपर्क न्यूज़ …| बैंक में घुसे लुटेरे, पिस्टल दिखाई और लूट लिया 15 करोड़ का सोना…आरोपियों … – भारत संपर्क| डॉग लवर को भारी पड़ा आवारा कुत्ते के लिए बहस करना! रोंगटे खड़े कर देगा यह Viral Video| मोंटाना में बड़ा हादसा, कालीस्पेल सिटी एयरपोर्ट पर प्लेन क्रैश, रेस्क्यू जारी – भारत संपर्क| Vidya Balan Debut: 19 की उम्र में 8 साल के बच्चे की मां बनी थीं विद्या बालन, मां… – भारत संपर्क