मानसून ब्रेक की स्थिति समाप्त, अब हुआ झमाझम बारिश- भारत संपर्क

0

मानसून ब्रेक की स्थिति समाप्त, अब हुआ झमाझम बारिश

कोरबा। मानसून द्रोणिका का पूर्वी छोर अरूणाचल प्रदेश की ओर से चला गया था। इसलिए प्रदेश सहित जिले में मानसून ब्रेक की स्थिति उत्पन्न हो गई थी।अब बंगाल की खाड़ी तक पहुंचने से मानसून ब्रेक की स्थिति समाप्त हो गई। इससे जिले में 11 से झमाझम बारिश हुई है। उमस भरी गर्मी से हर वर्ग के लोग खासे परेशान थे। जिले का तापमान भी लगातार बढ़ता जा रहा था। ज्ञात हो कि आषाढ़ के अंतिम व सावन के शुरूआत में जिले में मानसून मेहरबान रहा। लगातार जिले में बारिश रुक-रुककर हो रही थी। लगातार बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया था। लेकिन सबसे ज्यादा बारिश के जाने वाला माह सावन के अंतिम में मानसून ब्रेक की स्थिति आ गई। सावन की विदाई में जेठ सी तपन होने लगी। लोगों गर्मी से बेहाल हो रहे है। मानसून ब्रेक होने होने के कारण जिले में गर्मी बढ़ गई है। उमस भरी गर्मी के कारण कूलर भी काम करना बंद कर दिया। केवल एसी में रहना लोग पसंद कर रहे हैं। सावन के महीने में पिछले 10 साल में जिले का तापमान 35 डिग्री को पार किया। लोग आफिस में पसीना से तरबतर होते रहे थे। साथ ही बाहर धूप ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया था। लेकिन अब राहत भरी खबर आई है। मौसम विभाग की माने तो लो प्रेशर बनने की संभावना है। वही इसके प्रभाव से 12 अगस्त से जिले में झमाझम बारिश होगी। इसके बाद 13 को भारी बारिश होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। इससे गर्मी से राहत मिलेगी।
बाक्स
सिस्टम के बनने से होगी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश के मध्य भागों पर ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से 4.5 किमी ऊपर तक फैला हुआ है। जो ऊंचाई के साथ दक्षिण की ओर झुका हुआ है। 13 अगस्त के आसपास बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम और उससे सटे पश्चिम बंगाल में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इससे कुछ स्थानों पर आज बारिश हो सकती है। वही फिलहाल झमाझम बारिश की संभावना 12 व 13 अगस्त को होने की संभावना है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1983 वनडे वर्ल्ड कप से लेकर चैंपियंस ट्रॉफी तक… 79 सालों में भारतीय क्रिक… – भारत संपर्क| परमाणु मिसाइल लेकर उड़ने वाला था प्लेन, अब भारत-पाक जंग को लेकर डोनाल्ड ट्रंप का दावा – भारत संपर्क| पहली बीवी से तलाक, दूसरी से शादी… अब तीसरी दुल्हन ढूंढ लाया पति, बेटी की … – भारत संपर्क| गजब! कोर्ट में चल रहा था पति-पत्नी का केस, पति को पीटते हुए उठा ले गई पत्नी| मुख्यमंत्री साय ने धरमजयगढ़ में पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न श्रद्धेय स्व. अटल बिहारी… – भारत संपर्क न्यूज़ …