मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय 14 अगस्त को धरमजयगढ़ में संस्कृति रक्षा महासम्मेलन एवं… – भारत संपर्क न्यूज़ …

0
मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय 14 अगस्त को धरमजयगढ़ में संस्कृति रक्षा महासम्मेलन एवं… – भारत संपर्क न्यूज़ …

 

रायगढ़, 14 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय 14 अगस्त को धरमजयगढ़ के प्रवास पर रहेंगे। वे यहां पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न श्रद्धेय स्व. अटल बिहारी बाजपेयी जी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे, एवं दशहरा मैदान में आयोजित संस्कृति रक्षा महासम्मेलन एवं अभिनंदन समारोह में सम्मिलित होंगे।

जारी दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री श्री साय पूर्वान्ह 11.05 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपेड रायपुर से प्रस्थान कर दोपहर 12.05 बजे शासकीय कॉलेज ग्राउंड हेलीपेड धरमजयगढ़ पहुंचेंगे। यहां से वे अटल परिसर धरमजयगढ़ पहुंचेंगे व पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न श्रद्धेय स्व.श्री अटल बिहारी बाजपेयी जी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। जिसके पश्चात वे दोपहर 12.30 बजे से दशहरा मैदान धरमजयगढ़ में आयोजित संस्कृति रक्षा महासम्मेलन एवं अभिनंदन समारोह में सम्मिलित होंगे। दोपहर 2.10 बजे मुख्यमंत्री श्री साय शासकीय कॉलेज ग्राउंड हेलीपेड, धरमजयगढ़ से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये है असली मानवता! शख्स ने हिरण के बच्चे की बचाई जान, VIDEO देख खुश हो गए लोग| Parallel Web Systems: Elon Musk ने किया था बाहर, अब पराग अग्रवाल ने शुरू किया AI… – भारत संपर्क| बैठक में व्लादिमीर पुतिन का दिमाग पढ़ने के लिए ट्रंप किसके संपर्क में थे? – भारत संपर्क| Balma Bada Nadaan 2 Trailer: निरहुआ की ‘बलमा बड़ा नादान 2’ का ट्रेलर रिलीज,… – भारत संपर्क| वाह यूपी पुलिस! महिलाओं का गला पकड़ा, लाठियों से पीटा; सड़क पर दिखाई बर्बरत… – भारत संपर्क