सदभावना का खमर छठ पूजा विधि विधान से संपन्न… — भारत संपर्क



बिलासपुर.. संतान की दीर्घायु के लिए सदभावना महिला संयोजिका श्रीमती अल्का अग्रवाल के संयोजन एवं धरमपुरा वाले पंडित गजाधर महराज के द्वारा ग्राम छतौना के गौंटिया कोठार में बड़ी संख्या में एकत्रित व्रती माताओ की संतान के दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना हेतु विधि विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान बलराम, गणेश और गौरी और षष्ठी देवी का पूजन संपन्न कराया गया । माताओं ने परंपरानुसार बिना जुते हुए खेत में पैदा अन्न और सब्जियों एवं चावल, भैंस की दही, दूध और घी और करमुआ के साग को प्रतीकात्मक बनाए गए तालाब एवं पैठु के चारों तरफ बैठकर कांसी (खुश) की टहनी गाड़ कर एवं छह प्रकार के अनाज लाई खिलौने साबुत कपड़ों के छह टुकड़ों की पोती से पूजन कर मिट्टी के चुकिया एवं दोना पत्तल के उपयोग कर पवित्रता का उपयोग करते हुए व्रत पूर्ण किया।
पूजन उपरांत माताओं ने संतान की पीठ में आशीर्वाद रूपी गीली पोती लगाकर दुलार किया। फिर पसहर चावल एवं भैंस के दही से कासा के बर्तन और हरे पत्तल में भोजन प्रसाद ग्रहण किया एक दूसरे को भेंट किया। पूजन में उर्मिला, इंद्राणी, पिंकी, सिलोचनी, उमा, आरती, दुर्गा, दीपाली, अनपुन्ना, रीना, गुडिया, तिजिया, अनजानी, सुनती, सुनीता,लखनी,परेटन,कीर्ति, एवं राजकुमारी सहित बड़ी संख्या में बच्चे एवं महिलाएं शामिल थीं। पूजन पश्चात महिलाओं बच्चों में पंडित जी द्वारा प्रसाद वितरण किया गया।
उक्तशय की जानकारी सदभावना संयोजक राजीव अग्रवाल द्वारा दी गई।
Post Views: 2