मछली पकडऩे गया ग्रामीण डूबा, दो दिन बाद मिला शव- भारत संपर्क

0

मछली पकडऩे गया ग्रामीण डूबा, दो दिन बाद मिला शव

कोरबा। जिले के मोरगा चौकी क्षेत्र में मदनपुर गांव के 42 वर्षीय रामकुमार मरकाम की मोनासी नदी में डूबने से मौत हो गई। 15 अगस्त को दोपहर करीब 12:30 बजे रामकुमार मछली पकडऩे के लिए नाव से नदी में गए थे। नदी के बीच पहुंचने पर अचानक जल स्तर बढ़ गया। धीरे-धीरे नाव में पानी भरने लगा। नाव का संतुलन बिगड़ा और वह पलट गई। रामकुमार तैरकर बाहर नहीं निकल पाए और नदी में डूब गए। आसपास के लोगों ने यह देखा और स्थानीय लोगों को सूचना दी। परिजनों ने तुरंत मोरगा चौकी पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस टीम ने गोताखोरों की मदद से दो दिनों तक नदी में खोजबीन की। आखिरकार रामकुमार का शव बरामद कर लिया गया।
पुलिस ने बताया कि परिजनों का बयान दर्ज कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई जारी है। मृतक के परिवार में पत्नी, बच्चे और माता-पिता हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

रायगढ़ में आधी रात नियमों को ताक पर रखकर शहर में दौड़ रहे भारी वाहनें, करोड़ों की… – भारत संपर्क न्यूज़ …| NEET UG 2025: एमबीबीएस और मेडिकल पीजी की सीटें में हो सकती है बढ़ोतरी, जानें…| Saumya Tandon Fitness Secret : ‘भाभी जी घर पर है’ की गोरी मेम ने बताया फिटनेस का…| 23 सितंबर तक पाकिस्तान के एयरस्पेस से नहीं उड़ सकेंगे भारतीय विमान, बढ़ाई पाबंदी – भारत संपर्क| Sanjay Dutt Disaster Film: बजट का आधा भी नहीं कमा सकी संजय दत्त की ये फिल्म, 6… – भारत संपर्क