मुख्यमंत्री श्री साय ने जापान पहुंचने के बाद सबसे पहले…- भारत संपर्क

0
मुख्यमंत्री श्री साय ने जापान पहुंचने के बाद सबसे पहले…- भारत संपर्क






रायपुर, 22 अगस्त 2025/
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने जापान पहुंचने के बाद सबसे पहले जापान की राजधानी टोक्यो में स्थित ऐतिहासिक असाकुसा मंदिर के दर्शन किए। टोक्यो का यह सबसे प्राचीन और प्रतिष्ठित मंदिर शांति और सामर्थ्य का प्रतीक माना जाता है। मुख्यमंत्री श्री साय ने मंदिर में पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ की 3 करोड़ जनता की खुशहाली, समृद्धि और निरंतर प्रगति की कामना की। उन्होंने कहा कि यह मंदिर मानवता को शांति और शक्ति का संदेश देता है और यही भाव छत्तीसगढ़ की जनता की आकांक्षाओं में भी झलकता है।

उल्लेखनीय है कि भारतीय व्यापार संवर्धन संगठन (ITPO), भारत सरकार के आमंत्रण पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल जापान और दक्षिण कोरिया के दौरे पर है। इस ग्लोबल आउटरीच मिशन का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को वैश्विक निवेश मानचित्र पर स्थापित करना और अंतरराष्ट्रीय सहयोग के नए अवसरों को तलाशना है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नॉर्थ कोरिया की चेतावनी- तनाव न बढ़ाओ, वरना मुश्किल होगी, साउथ कोरिया पर फायरिंग का… – भारत संपर्क| OMG! मछुआरों के हाथ लगी अजीबोगरीब शॉर्क, ऑरेंज स्किन,सफेद आंखें देख वैज्ञानिकों ने भी…| Conjuring Last Rites: मुझे माफ करना… कंजूरिंग डायरेक्टर ने सेट पर देखी कभी ना… – भारत संपर्क| पुराने प्रेशर कुकर को लगातार यूज करने के ये नुकसान नहीं जानते होंगे आप? एक्सपर्ट…| CBSE ने 7 शहरों में शुरू किए नए रीजनल ऑफिस, जानें अब काम होने पर आपको कहां जाना…