महिलाओं ने करू भात खाकर रखा तीज व्रत, पति की दीर्घायु के लिए…- भारत संपर्क

0

महिलाओं ने करू भात खाकर रखा तीज व्रत, पति की दीर्घायु के लिए 36 घंटे निर्जला व्रत, परिवार की सुख समृद्धि की कामना

कोरबा। तीज पर्व पर पति की दीर्घायु के लिए उपवास शुरू करने महिलाओं ने सोमवार की रात करेले की सब्जी खाकर (करूभात) रस्म निभाई। उन्हें आसपास घरों से न्योता मिला। कई गांवों में ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से तीज मनाने आई महिलाओं को करूभात खिलाया। सोमवार को भी तीजहारिन के आने का सिलसिला देर शाम तक जारी रहा। तीज को लेकर महिलाओं में भी उत्साह नजर आ रहा है। जिले के कुछ गांव में महिलाओं के लिए विविध आयोजन भी हुए। इधर करूभात खाने व तीज मनाने सोमवार को भी तीजहारिनों के मायके जाने का सिलसिला जारी रहा। इसके कारण बसों व ट्रेनों में लोगों की अच्छी भीड़ देखी गई। सफर में परेशानी उठानी पड़ी। महिलाएं अपने मायके आने के बाद परिवार व अपनी पुरानी सहेलियों से मेल मुलाकात करती रहीं। रात को हाथों में मेहंदी लगाई और श्रृंगार की तैयारी की। ब्यूटी पार्लर में भी महिलाओं की भीड़ देखी गई। महिलाओं ने मंगलवार की सुबह पूजा के बाद निर्जला उपवास शुरू किया। दिनभर श्रृंगार व पूजा की तैयारी के बाद रात को भगवान शिव व माता पार्वती की पूजा कर व्रत रखेंगी। बुधवार को पुन: विधि विधान से पूजा के बाद भोजन कर व्रत का पारण किया जाएगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जमात-ए-इस्लामी से गठबंधन नहीं करेंगी खालिदा जिया,BNP ने शुरू की बांग्लादेश चुनाव की… – भारत संपर्क| B Tech Admission: यूपी में बीटेक की 70 हजार सीटें खाली, अब बिना JEE-CUET दाखिला…| मैच फिक्सिंग के आरोप में फंसा ये बल्लेबाज, मंडराया 5 साल के बैन का खतरा – भारत संपर्क| Abhishek Praises Aishwarya: जब अभिषेक बच्चन ने गिनाई ऐश्वर्या राय की खूबियां,… – भारत संपर्क| महिलाओं ने करू भात खाकर रखा तीज व्रत, पति की दीर्घायु के लिए…- भारत संपर्क