यश की फिल्म टॉक्सिक से ऑडियंस को काफी उम्मीदें थी, लेकिन रिलीज के करीब डेढ़ हफ्ते बाद इसे साल की सबसे बड़ी डिजास्टर बताया जाने लगा है। रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म 600 से 700 करोड़ के बजट में बनी थी और अब तक कुल 239 करोड़ का ही कलेक्शन कर पाई है। ट्रेड एनालिस्ट के मुताबिक ये फिल्म 250 करोड़ पर सिमट सकती है। ऐसे में उम्मीदें थीं कि टॉक्सिक सेटेलाइट और डिजिटल राइट्स से मेकर्स बजट की वसूली कर लेंगे। लेकिन रिलीज के बाद OTT प्लेटफार्म और सेटेलाइट की कीमत पलट गई है। रिलीज से पहले मेकर्स के पास 150 करोड़ की OTT डील थी और अब ये ऑफर 30 करोड़ पर सिमट गया है।
टॉक्सिक की OTT डील 150 करोड़ से 30 करोड़ पर पहुंची
Leave a Reply