दो हाइवा में टक्कर, एक चालक घायल- भारत संपर्क

0

दो हाइवा में टक्कर, एक चालक घायल

कोरबा। दर्री क्षेत्र के नोनबिर्रा जंगल के नर्सरी मुख्य मार्ग पर दो हाइवा में टक्कर हो गई। हादसे में एक हाइवा चालक घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। वाहन मालिक ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जमनीपाली निवासी सुर्यभान सिंह उम्र 26 वर्ष ट्रांसपोर्टर है। उसने बताया कि नोनबिर्रा जंगल के नर्सरी मुख्य मार्ग पर एक तेज रफ्तार हाइवा चालक ने हाइवा को ठोकर मार दिया। हादसे में चालक घायल हो गया। गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने आरोपी वाहन चालक पर लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने का केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Rithvik Dhanjani on Sister: बहन का पीछा कर रहा था शख्स, गुस्से में एक्टर ने खूब… – भारत संपर्क| World’s Ugliest Dog In 2025: ये है दुनिया का सबसे बदसूरत कुत्ता, जीत चुका है लाखों का…| जूटमिल पुलिस की झगड़ालू युवकों पर कार्रवाई जारी, अशांति फैलाने वाले 4 और युवकों पर… – भारत संपर्क न्यूज़ …| युक्तियुक्तकरण से कोरकोमा मिडिल स्कूल में पढ़ाई हुई नियमित,…- भारत संपर्क| प्रदीप पटेल के छत पर हर महीने बन रही 350 से 400 यूनिट बिजली,…- भारत संपर्क