आयुष्मान में महिलाओं की कई सर्जरी कवर, लेकिन IVF और फर्टिलिटी इलाज का खर्च खुद उठाएंगे दंपती, पढ़ें योजना में क्या शामिल और क्या नहीं
आयुष्मान में IVF और फर्टिलिटी इलाज कवर नहीं है। (फाइल फोटो)HighLights
- आयुष्मान योजना में फर्टिलिटी ट्रीटमेंट का खर्च शामिल नहीं है।
- आईवीएफ और एआरटी प्रक्रियाओं का खर्च मरीज स्वयं उठाते हैं।
- फाइब्राइड सर्जरी के लिए आयुष्मान में पैकेज निर्धारित हैं।
, रायपुर। महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़ी कई गंभीर बीमारियों और सर्जरी के इलाज के लिए आयुष्मान भारत योजना में पैकेज हैं, लेकिन मां बनने के लिए फर्टिलिटी ट्रीटमेंट और आईवीएफ जैसी प्रक्रियाओं का खर्च योजना के सामान्य कवरेज में शामिल नहीं है।
ऐसे में गर्भधारण में परेशानी का इलाज कराने वाले दंपती को इन प्रक्रियाओं का खर्च स्वयं उठाना पड़ता है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के अनुसार प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में फर्टिलिटी ट्रीटमेंट और सामान्य ओपीडी इलाज शामिल नहीं हैं।
महिलाओं की कई अन्य स्वास्थ्य समस्याओं के इलाज के लिए योजना में बाकायदा पैकेज निर्धारित हैं। बच्चेदानी की गांठ यानी फाइब्राइड की सर्जरी, बच्चेदानी निकालने की अलग-अलग सर्जरी और अंडाशय व फैलोपियन ट्यूब से जुड़ी कई सर्जरी आयुष्मान पैकेज में शामिल हैं। यानी बीमारी होने पर सर्जरी का खर्च योजना से मिल सकता है, लेकिन गर्भधारण में मदद के लिए कराए जाने वाले फर्टिलिटी इलाज और आईवीएफ के लिए यह सुविधा उपलब्ध नहीं है।
फर्टिलिटी इलाज में खुद उठाना पड़ता है खर्च
- गर्भधारण में परेशानी होने पर इलाज कई स्तरों पर हो सकता है। इसमें जांच, दवाओं और अन्य उपचार के बाद जरूरत के अनुसार असिस्टेड रिप्रोडक्टिव टेक्नोलाजी यानी एआरटी और आईवीएफ जैसी प्रक्रियाएं की जाती हैं।
- आइससीएमआर की ओर से महिला बांझपन और इंफर्टिलिटी के लिए अलग स्टैंडर्ड ट्रीटमेंट वर्कफ्लो भी जारी किए गए हैं। लेकिन आयुष्मान के सामान्य कवरेज में फर्टिलिटी ट्रीटमेंट शामिल नहीं होने के कारण इन सेवाओं का खर्च मरीज को स्वयं उठाना पड़ता है।
फाइब्राइड से लेकर बच्चेदानी की सर्जरी तक पैकेज
आयुष्मान पैकेज में बच्चेदानी की गांठ यानी फाइब्राइड के इलाज के लिए एब्डामिनल मायोमेक्टामी का पैकेज 20 हजार और हिस्टेरोस्कोपिक मायोमेक्टामी का 18 हजार रुपये है। बच्चेदानी निकालने की एब्डामिनल, नान-डिसेंट वेजाइनल, लेप्रोस्कोपिक और एलएवीएच सर्जरी के लिए 20 हजार रुपये का पैकेज है। अंडाशय और फैलोपियन ट्यूब से संबंधित कुछ सर्जरी के लिए भी पैकेज निर्धारित हैं।
यह भी पढ़ें- रायपुर के बिजली उपभोक्ता ध्यान दें, मोर बिजली एप में ई केवाईसी की दिक्कत है तो बुधवार को पहुंचे शिविर में, जानिए कहां.
आयुष्मान में सामान्य तौर पर बाहर सेवाएं
- फर्टिलिटी ट्रीटमेंट: गर्भधारण में परेशानी के इलाज से जुड़ी सेवाएं।
- आईवीएफ और एआरटी: इन-विट्रो फर्टिलाइजेशन और असिस्टेड रिप्रोडक्टिव टेक्नोलाजी की प्रक्रियाएं।
- ओपीडी इलाज: अस्पताल में भर्ती हुए बिना सामान्य परामर्श और उपचार।
- कास्मेटिक उपचार: केवल सुंदरता या शारीरिक बनावट में सुधार से जुड़े उपचार।
- ड्रग रिहैबिलिटेशन: नशे की लत छुड़ाने से संबंधित उपचार।
यह भी पढ़ें- ESIC अस्पतालों में इलाज और दवाओं का इंतजार, डॉक्टरों की कमी से मरीज परेशान
Leave a Reply