*अवैध रूप से परिवहित लगभग 63 बोरी अवैध धान किया गया जप्त, राजस्व एवं पुलिस…- भारत संपर्क

0
*अवैध रूप से परिवहित लगभग 63 बोरी अवैध धान किया गया जप्त, राजस्व एवं पुलिस…- भारत संपर्क

*जशपुरनगर 20 नवम्बर 2024/* कलेक्टर श्री रोहित व्यास के निर्देश पर अन्य राज्यों से अवैध रूप से परिवहित और संग्रहित धान के खिलाफ जिला प्रशासन की सख्त कार्यवाही जारी है। इसी कड़ी में उड़ीसा से अवैध रूप से धान परिवहित की जा रही एक पिकअप वाहन को फरसाबहार की संयुक्त टीम के द्वारा जप्त कर कार्यवाही की गई है।
जानकारी के मुताबिक ग्रामीणों के द्वारा दी गई सूचना के आधार पर फरसाबहार नायब तहसीलदार, तपकरा टीआई, फूड इंस्पेक्टर और पटवारियों के द्वारा की गई संयुक्त कार्यवाही में रेंगनमुडा, लवाकेरा में उड़ीसा से अवैध रूप से धान परिवहित होकर आ रही एक पिकअप गाड़ी नंबर ओडी 16 सी 4563 से लगभग 63 बोरा अवैध धान जप्त कर कार्यवाही की गई है।
उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने अन्य राज्यों के अवैध धान की विक्रय व परिवहन एवं अवैध संग्रहण तथा कोचियों एवं बिचौलियों के द्वारा समिति में धान लाकर अन्य किसानों के पंजीयन में धान खपाने आशंका होने पर जांच एवं प्रकरण दर्ज कर नियमानुसार कार्यवाही किए जाने व सतत निगरानी हेतु टास्क फोर्स का गठन किया है। साथ ही धान खरीदी अवधि तक जिले में अन्य राज्यों से अवैध धान के आवक को रोकने हेतु 21 चेक पोस्ट पर तीन पालियों में अधिकारी एवं कर्मचारियों की डयूटी लगाए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रदेश-व्यापी सुशासन तिहार का हुआ आगाज़ – भारत संपर्क न्यूज़ …| मन्नारा आउट, निया शर्मा इन! ‘Laughter Chefs 2’ से बाहर हो गईं प्रियंका चोपड़ा की… – भारत संपर्क| IPL 2025 Points Table: पंजाब और लखनऊ की जीत का क्या हुआ असर? देखिए पॉइंट्स … – भारत संपर्क| गर्मियों में भी फट रहे हैं होंठ…स्किन है ड्राई तो हो सकती हैं ये 5 वजह| एनटीपीसी सीपत की सौगात, कौड़िया और रलिया में 80 लाख के विकास…- भारत संपर्क