बछिया के जन्म के बाद आक्रमक हुई गाय, दो लोगों पर किया हमला- भारत संपर्क

0

बछिया के जन्म के बाद आक्रमक हुई गाय, दो लोगों पर किया हमला

कोरबा। बुधवारी बाजार क्षेत्र में उस समय अफरा तफरी मच गई, जब एक गाय बछिया देने के पश्चात आक्रामक हो गई। उसने दो लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया, इस दौरान गाय के पास जो भी आता उसे वह दौड़ने लग रही थी। गाय के इस आक्रामक रूप से व्यापारी और बाजार में आए लोग काफी घबरा गए। नगर निगम एवं गौ सेवक संस्था को सूचित किया गया। सूचना पर छत्तीसगढ़ हेल्प वेलफेयर समिति के अविनाश गुप्ता अपने गौ सेवक सदस्यों निखिल यादव, सूरज सिंह, जयेश, यशवंत, अनिकेत, आयुष, जगदीश, कुणाल, प्रभात, वीर और अन्य के साथ का सामान लेकर बुधवारी बाजार पहुंचे। इस दौरान तेज बारिश हो रही थी। तेज बारिश के बीच लगभग दो घंटे के पश्चात गाय एवं बछिया को सुरक्षित गौ सेवा धाम पहुंचाया गया। गौ सेवकों के इस कार्य से बुधवारी बाजार के व्यापारी एवं बस्ती वासियों ने राहत की सांस ली।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शिकायत के बाद ट्रेन में वेंडरों ने की थी यात्री की पिटाई, अब जबलपुर मंडल ने… – भारत संपर्क| *Breaking jashpur:- आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 4 मवेशियों की मौत…*- भारत संपर्क| Shah Rukh Khan Injury: नहीं आई कोई चोट… ‘किंग’ की शूटिंग के दौरान शाहरुख खान… – भारत संपर्क| इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट से बाहर हुआ ये खिलाड़ी! चोट ने बढ़ाई टीम इंडिय… – भारत संपर्क| Raigarh: शिवरात्रि पर कावड़ियों के लिए मारवाड़ी युवा मंच द्वारा परसदा में सेवा शिविर… – भारत संपर्क न्यूज़ …