पंचायत सचिवों की हड़ताल समाप्ति के बाद अब विकास कार्यों को…- भारत संपर्क

0



पंचायत सचिवों की हड़ताल समाप्ति के बाद अब विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार, नव निर्वाचित सरपंचों को मिला प्रभार

कोरबा। शासकीयकरण की मांग को लेकर जिले के पांचों विकासखंड के पंचायत सचिवों के द्वारा की जा रही हड़ताल 34 दिन के बाद समाप्त हो गई।। सचिवों ने अपनी अपनी पंचायत में आमद दे दी है। जिसके साथ ही नव निर्वाचित सरपंचों को भी प्रभार मिल गया है। अब पंचायतों में विभिन्न विकास कार्यों को रफ्तार मिल सकेगी।
पंचायत चुनाव संपन्न होने के बाद ही अपनी मांगों को लेकर सचिव कर्मचारी हड़ताल पर चले गए थे। इस स्थिति में ग्राम पंचायत में कामकाज बाधित हो गया था। हड़ताल के लंबे समय तक चलने के कारण वैकल्पिक रूप से पंचायत के रोजगार सहायकों स्थाई प्रभार जरूर दिया गया था, जिसे अब समाप्त कर दिया गया है। जिले की 402 ग्राम पंचायत में सचिवों के काम पर लौटने के साथ ही अगली प्रक्रियाओं को पूरा कराया जा रहा है। कई पंचायत में नए सरपंच पहली बार चुन कर आए हैं इसलिए संबंधित कार्यों के मामले में उनके हस्ताक्षर का उपयोग करने से पहले प्रमाणीकरण कराया जाना जरूरी है। जनपद पंचायत में मुख्य कार्यपालिका अधिकारी के समक्ष उनके हस्ताक्षर का प्रमाणीकरण होगा तब कहीं जाकर ग्राम सभा से लेकर प्रस्ताव और भुगतान से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाया जा सकेगा। कहा जा रहा है कि अधिकतम 2 दिन में इस काम को पूरा कर लिया जाए इसे ध्यान में रखा गया है। शासन के द्वारा ग्राम पंचायत को दी जाने वाली मूलभूत मद की राशि एलॉट कर दी गई है। ग्राम पंचायतों में विभिन्न विकास कार्य भी मंजूर हुए हैं अथवा जो लटके हुए हैं उन्हें भी आगे बढ़ाना है। ग्रामीण क्षेत्र में इनसे जुड़ी संभावनाओं को लेकर हर सरपंच और सचिव चाहता है कि यथाशीघ्र कैसे कार्यों को हम शुरू करें। जिसकी कवायद तेज हो गई है।

Loading






Previous articleपोस्टर तथा वाद विवाद प्रतियोगिता में साडा कन्या स्कूल छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा, दो बालिकाओं ने हासिल किया दूसरा स्थान
Next articleनवीन कानून संहिताओं पर आयोजित कार्यशाला में शामिल हुए पुलिस अधिकारियों सहित 131 विवेचक

Arvind Rathore


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*नवनिर्वाचित माटीकला बोर्ड के अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती का कुम्भकार समाज के…- भारत संपर्क| करीब 500 का स्ट्राइक रेट… वैभव सूर्यवंशी को जिंदगी भर याद रखेंगे ईशांत शर… – भारत संपर्क| पाकिस्तान में कितनी है 1.5 Ton AC की कीमत, भारत से है कितना महंगा? – भारत संपर्क| प्रयागराज: FCI अफसर के घर में घुसे, काटा गला… पत्नी को चाकुओं से गोदा और … – भारत संपर्क| लालू यादव के परिवार की अजब लीला…ताड़ी पर जीतन राम मांझी ने तेजस्वी पर…