महापौर और पार्षदों के शपथ के बाद अब सभापति के नाम पर लगेगी…- भारत संपर्क

0

महापौर और पार्षदों के शपथ के बाद अब सभापति के नाम पर लगेगी मुहर, आठ मार्च को हो जाएगा फैसला

कोरबा। सोमवार को नगर पालिक निगम की नवनिर्वाचित महापौर तथा वार्ड पार्षदों के शपथ ग्रहण के बाद सभापति चुनाव की कवायद शुरू हो गई है। बताया जा रहा है कि निगम का अगला सभापति कौन होगा इसका फैसला 8 मार्च को हो जाएगा। बताया जा रहा है कि भाजपा द्वारा सभापति चुनाव के लिए बतौर पर्यवेक्षक नियुक्त विधायक पुरन्दर मिश्रा ने इस संदर्भ में एक सामूहिक बैठक ली है। चुंकि नगर पालिक निगम, कोरबा के 67 वार्डों में 45 पर भाजपा प्रत्याशियों की जीत हुई, लिहाजा पार्टी का सभापति बनना तय है। कांग्रेस एवं निर्दलीय 11- 11 की संख्या में पार्षद बने हैं। भाजपा में सभापति चयन को लेकर मंथन चल रह है। सभापति के लिए कुछेक और नाम भी चर्चा में हैं। पार्टी सूत्रों की मानें तो कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन की सभापति चयन में बड़ी भूमिका होगी। उनके भाई एवं वार्ड क्रमांक 18 से निर्विरोध पार्षद निर्वाचित होने वाले नरेन्द्र देवांगन का नाभ भी सभापति की दौड़ में है। हलांकि परिवारवाद के आरोप से बचने के लिए नरेन्द्र देवांगन के नाम पर निर्णय होने की संभावना कम है। इस पद के प्रमुख दावेदार वार्ड क्रमांक 31 से पार्षद चुने जाने वाले एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता अशोक चावलानी हैं। वे भाजपा जिलाध्यक्ष रहे चुके हैं। प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य भी हैं। अशोक चावलानी ने निगम के दूसरे कार्यकाल में सभापति का दायित्व निभाया था। बताया गया है कि उन्हें पार्षद चुनाव सभापति बनाए जाने के आश्वासन पर ही लड़ाया गया था। बालकोनगर क्षेत्र से वार्ड क्रमांक 42 से पार्षद बने सत्येन्द्र दुबे, चंद्रलोक सिंह का नाम भी सभापति के दावेदारों में हैं। निगम में नेता प्रतिपक्ष रहे हितानंद अग्रवाल भी सभापति की रेस में बने हुए हैं। कहा जा रहा है कि पार्टी चौंकाने वाला नाम भी सभापति के लिए बढ़ा सकती है। ऐसा में एक नाम वार्ड क्रमांक 36 के पार्षद अजय गोंड़ का है। दूसरी ओर नूतन सिंह ठाकुर का नाम भी प्रमुखता से चल रहा है, चूंकि महापौर महिला है, इस लिहाज से सभापति कोई महिला पार्षद बनेगी, इसकी संभावना कम है। बहरहाल 8 मार्च को ही पता चलेगी की पार्टी ने सभापति के लिए किसके नाम पर मुहर लगाई है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

श्री शिशु भवन में थैलेसीमिया और सिकलसेल पीड़ित बच्चों के लिए…- भारत संपर्क| बिलासपुर प्रेस क्लब का फाग महोत्सव 13 मार्च को, लोक कलाकार…- भारत संपर्क| माफी, वादा और… 650 करोड़ी फिल्म ऐसे हुई बंद, सलमान खान-एटली की PRIVATE मीटिंग… – भारत संपर्क| शमी के रोजा न रखने पर मचा बवाल, अफगानिस्तान के दो खिलाड़ियों का वीडियो वायर… – भारत संपर्क| गुरूदर्शन मेले में उमड़ रही श्रद्धा की बयार, देशभर से आ रहे श्रद्धालु – भारत संपर्क न्यूज़ …