नाम वापसी के बाद शुरू हुआ धुंआधार प्रचार, गरमाया चुनावी…- भारत संपर्क

0

नाम वापसी के बाद शुरू हुआ धुंआधार प्रचार, गरमाया चुनावी माहौल, महापौर के 11 दावेदारों ने जीत को लेकर लगाया जोर

कोरबा। प्रेक्षक श्रीमती प्रेमलता यादव की उपस्थिति में रिटर्निंग अधिकारी मनोज कुमार द्वारा अभ्यर्थियों और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में प्रतीक चिन्ह आबंटन की कार्यवाही कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में की गई। इस दौरान एसडीएम सहायक रिटर्निंग अधिकारी सरोज महिलांगे, डिप्टी कलेक्टर शशिकांत कुर्रे, अमित झा आदि भी उपस्थित थे। जिले 6 नगरीय निकायों के अध्यक्ष, महापौर और पार्षद प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिया। चुनाव चिन्ह मिलते ही प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। प्रत्याशियों द्वारा हर वोटर तक पहुंचने प्रयास हो रहा है। प्रचार के लिए कम समय मिला है।
नगरीय निकाय चुनाव के लिए नाम वापसी का कार्य पूरा हो गया है। नगर निगमों में एक महिला प्रत्याशी ने चुनाव से पहले ही अपना नाम वापस ले लिया है और अब महापौर का मुकाबला 11 प्रत्याशियों के बीच होगा। इसमें भाजपा प्रत्याशी संजू देवी राजपूत, कांग्रेस प्रत्याशी उषा तिवारी, आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी लखनी साहू और बहुजन समाज पार्टी की प्रत्याशी नंदिनी साहू के अलावा 7 अन्य उम्मीदवार शामिल हैं। इसी तरह नगर पंचायत पाली में अध्यक्ष पद के लिए भाजपा से अजय जायसवाल, कांग्रेस से सावित्री श्रीवास व गोड़वाना गणतंत्र पार्टी से कमलदास चुनाव मैदान में हैं। तीनों प्रत्याशियों ने ही अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया था। किसी प्रत्याशी ने नाम वापस नहीं लिया। ऐसे में अब तीनों के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होना है। नगर पंचायत पाली में 15 वार्डों के लिए अध्यक्ष के तीन और पार्षद के &7 उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया है। इस बार सीट सामान्य अनारक्षित होने के बाद भी एक भी सामान्य वर्ग से उम्मीदवार ने नामांकन दाखिल नहीं किया। अध्यक्ष पद के तीनों ही दावेदार पिछड़ा वर्ग से हैं। नगर पालिका परिषद कटघोरा में अध्यक्ष पद के लिए पांच दावेदार मैदान में हैं। किसी भी अभ्यर्थी ने नाम वापस नहीं लिया है। यहां 15 वार्ड हैं, भाजपा ने अध्यक्ष पद के लिए आत्मानारायण पटेल, कांग्रेस ने राज जायसवाल, आम आदमी पार्टी ने प्रकाश दास महंत, गोड़वाना गणतंत्र पार्टी ने शरद कुमार देवांगन को प्रत्याशी घोषित किया है। कोमल कुमार जायसवाल ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में दावेदारी की है। पार्षद के 8 दावेदारों ने अंतिम दिन नाम वापस लिया है। नगर पंचायत छुरी और बांकीमोंगरा में कांग्रेस व भाजपा के बीच सीधा मुकाबला होगा। नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा के &0 वार्ड के लिए 118 पार्षद प्रत्याशी ने नामांकन लिया था। 8 ने नाम वापस ले लिया है। अब 110 पार्षद प्रत्याशी मैदान में हैं। अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस ने माया प्रदीप अग्रवाल व भाजपा ने सोनी कुमारी झा को टिकट दिया है। इनके बीच ही सीधा मुकाबला होगा। इसी तरह नगर पंचायत छुरी में भाजपा प्रत्याशी पद्मिनी देवांगन व कांग्रेस की धीरज यादव के बीच सीधी टक्कर होगी। 15 वार्ड के लिए पार्षद के &7 प्रत्याशी मैदान में हैं।नगर पालिका परिषद दीपका में 21 वार्ड हैं। यहां अध्यक्ष के लिए 5 व पार्षद के लिए 66 ने नामांकन दाखिल किया था। अंतिम दिन अध्यक्ष के किसी भी प्रत्याशी ने नाम वापस नहीं लिया। यहां अध्यक्ष पद के लिए राजेश राजपूत भाजपा, विशाल शुक्ला कांग्रेस, धरमराज गुप्ता आप, दिलीप खरे बसपा व अमित लहरे निर्दलीय मैदान में हैं।
बाक्स
निगम में पार्षद के 277 प्रत्याशी
रिटर्निंग अधिकारी मनोज बंजारे ने बताया कि नगर निगम कोरबा के 67 वार्डो के लिए &14 लोगों ने पार्षद पद नामांकन जमा किया था। जिसमें से 1 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए है। स्क्रूटनी में दो नामांकन रिजेक्ट हुए थे। अभ्यिर्थियों ने नोड्यूज जमा नहीं किया था। इस तरह &12 नामांकन वैध थे। नाम वापसी के अंतिम दिन &4 ने नाम वापस लिया। अब 277 पार्षद प्रत्याशी चुनाव लडेगे। किस वार्ड में कितने ईव्हीएम मशीन लगाई जाएगी। इसे लेकर प्रक्रिया पूरी की जा रही है। क्योंकि हर वार्ड में पार्षद प्रत्याशियों की संख्या अलग अलग है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

साल दर साल टूटा धान खरीदी का रिकार्ड – भारत संपर्क न्यूज़ …| चंबल से वर्ल्ड चैंपियन बनने तक, ज्योतिष की बेटी ने बॉलिंग से चमकाई टीम इंडि… – भारत संपर्क| सलमान और शाहरुख सालों से सुना रहे हैं जो किस्सा, ममता कुलकर्णी ने उसे ठहराया… – भारत संपर्क| Valentine’s Day Outfit: वैलेंटाइन डे पर पहनें ये ऑफ शोल्डर ड्रेस, ग्लैमरस लगेगा…| दूल्हे को देखते ही दुल्हन ने ली सलमान खान के गाने पर एंट्री, यूजर्स बोले- ये पक्का लव…