निकाय चुनाव में भाजपा की एतिहासिक जीत पर अमरजीत सिंह दुआ ने…- भारत संपर्क

0
निकाय चुनाव में भाजपा की एतिहासिक जीत पर अमरजीत सिंह दुआ ने…- भारत संपर्क

बिलासपुर। नगर निगम चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत , रिकॉर्ड मतों से पूजा विधानी को महापौर बनाएं जाने, बिलासपुर नगर निगम में भाजपा के 49 पार्षद की जीत पर अमरजीत सिंह दुआ ने विधायक अमर अग्रवाल तथा महापौर पूजा विधानी को पुष्प गुच्छ भेंट कर बधाई दी। पूजा विधानी तथा सभी भाजपा पार्षदों को जीत की बधाई देते हुए दुआ ने कहा है कि विधायक अमर अग्रवाल के नेतृत्व में बिलासपुर नगर निगम में भाजपा की शहर सरकार बनी है। विधायक अमर अग्रवाल के नेतृत्व में ही बिलासपुर नगर निगम में भाजपा की पूजा विधानी को ऐतिहासिक जीत मिली है और भाजपा के 49 पार्षदों ने अपने-अपने वार्ड से जीत कर बिलासपुर में भाजपा के जीत का परचम लहराया है। अमरजीत सिंह दुआ ने आज विधायक अमर अग्रवाल,नवनिर्वाचित महापौर पूजा विधानी, तथा सभी भाजपा पार्षदों को पुष्प गुच्छ भेंट कर जीत की बधाई दी। उन्होंने कहा है कि विधायक अमर अग्रवाल के नेतृत्व में बिलासपुर नगर निगम में अब भाजपा की नई महापौर अधूरे काम पूरा करेगी और एक स्मार्ट सिटी के रूप में शहर का विकास होगा। उन्होंने शहर की जनता को बधाई दी है। इस अवसर पर पर अशोक विधानी, बंधु मौर्य, अमित तिवारी तथा अनेक भाजपा पार्षद मौजूद थे।


Post Views: 4

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जांजगीर-चांपा में दिनदहाड़े 11.79 लाख की कथित लूट निकली…- भारत संपर्क| Friendship Day 2025: मेरे लिए तू….फ्रेंडशिप डे पर बेस्ट फ्रेंड यूं करें विश,…| राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में बजा रायगढ़ का डंका, नॉन फीचर फिल्म कैटेगरी में दो अवार्ड… – भारत संपर्क न्यूज़ …| WhatsApp Call Reminder: व्हाट्सऐप पर अब कोई कॉल नहीं होगी मिस – भारत संपर्क| Mahavatar Narasimha ने किया सबकी नाक में दम, बजट से 12 गुना ज्यादा कमाकर इस… – भारत संपर्क