सडक़ हादसे में मौत, गुस्साए लोगों ने किया चक्काजाम,…- भारत संपर्क

0



सडक़ हादसे में मौत, गुस्साए लोगों ने किया चक्काजाम, कोरबा-चांपा मार्ग पर ग्राम सरगबुंदिया के पास हुआ हादसा

कोरबा। कोरबा-चांपा मार्ग पर ग्राम सरगबुंदिया के पास सडक़ दुर्घटना में एक ग्रामीण की मौत हो गई। घटना से नाराज लोगों ने सडक़ पर बवाल किया। नाराज लोगों ने चक्काजाम कर दुर्घटनाओं पर नाराजगी जताई। इसकी रोकथाम के लिए प्रशासन से सख्त कदम उठाने और मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता राशि देने की मांग की। बताया जाता है कि ग्राम सरगबुंदिया में रहने वाला बनगहिया यादव किसी काम से मुख्य मार्ग पर आया हुआ था। इसी बीच किसी अज्ञात वाहन ने बनगहिया को ठोकर मार दिया। हादसा इतना भयावह था कि ग्रामीण सडक़ पर गिर गया। हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। इसके पहले कि ग्रामीण को अस्पताल पहुंचाया जाता उसकी सांसें थम गई। जैसे ही सडक़ दुर्घटना में बनगहिया के मारे जाने की जानकारी मिली। ग्रामीणों के सब्र का बांध टूट गया। घटना स्थल पर ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया। प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी किया। मार्ग पर बढ़ती सडक़ दुर्घटना के लिए भारी वाहनों के साथ-साथ जिला प्रशासन की नीतियों को जिम्मेदार ठहराया। बताया जाता है कि जिस स्थान पर यह हादसा हुआ है वह ठीक नहीं है। सडक़ की स्थिति खराब है।गौरतलब है कि कोरबा जिले में सडक़ दुर्घटनाएं लगातार बढ़ रही है इससे लोग नाराज है। इसके पहले राष्ट्रीय राजमार्ग पर पाली थाना क्षेत्र में मुनगाडीह पुल पर एक हादसा हुआ था इसमें ग्रामीण की मौत हो गई थी। नाराज ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग को ढाई घंटे तक बंद कर दिया था। आने-जाने वाली गाडिय़ों को रोककर विरोध जताया था। कटघोरा थाना क्षेत्र में सिंघिया में भी हुए हादसे में ग्रामीण की मौत हो गई थी।

Loading






Previous articleवर्कशाप में चोरों ने बोला धावा
Next articleकमॅर्शियल माइनिंग के तहत टेवानारा और फुलकडीह नाला कोल ब्लॉक होगी नीलाम, दोनों ब्लॉक में कुल 140.161 मिलियन टन कोल भंडार

Arvind Rathore


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ स्टेट बेवरेजेस कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष श्रीनिवास मद्दी के… – भारत संपर्क न्यूज़ …| युवक के पीछे पड़ा सांड, मारने के लिए घर की छत पर चढ़ा; कैसे बची जान? Video – भारत संपर्क| 5 दिन तक तपेगी दिल्ली, पहाड़ों पर भी राहत नहीं! MP में हीटवेव का अलर्ट,…| बदला जाएगा तालकटोरा स्टेडियम का नाम! अब इस नाम से जाना जाएगा – भारत संपर्क| क्या भारत में सबसे सस्ता इंटरनेट देंगे एलन मस्क? बांग्लादेश-पाकिस्तान को पड़ेगा… – भारत संपर्क