उत्तर पुस्तिकाओं का हो मूल्यांकन, अब नतीजों का इंतजार – भारत संपर्क

0

उत्तर पुस्तिकाओं का हो मूल्यांकन, अब नतीजों का इंतजार

कोरबा। हाई और हायर सेकेंडरी कक्षा के उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 23 मार्च से जिले के दो केंद्र साडा कन्या हायर सेकेंडरी और एनसीडीसी आत्मानंद स्कूल में शुरू हुआ। दोनों केंद्रों में मूल्यांकन के लिए लगभग 300 शिक्षक चेकिंग कार्य में लगे हुए हैं। इनमें शासकीय के अलावा निजी स्कूल के शिक्षक भी शामिल हैं। बोर्ड की परीक्षा समाप्त होने के बाद अब विद्यार्थियों को परिणाम का इंतजार होने लगा है। माध्यमिक शिक्षा मंडल ने मूल्यांकन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। साडा कन्या हायर सकेंडरी केंद्र में पहले चरण में कुल एक लाख तीन हजार 784 कापियां मिली है। इनमें इाई स्कूल के 63 हजार 631 व हायर सेकेंडरी 40 हजार 153 कापियां प्राप्त हुई हैं। इसी तरह एनसीडीसी में भी हाई व हायर सेकेंडरी की लगभग 77 हजार कापियां मूल्यांकन के लिए मिली हैं। मूल्यांकन के लिए दी जाने वाली राशि शिक्षा मंडल ने तय कर दी है। बीते वर्ष की तरह कक्षा दसवीं की कापी के लिए 10 व बारहवीं की कापी जांचने के 11 रूपये प्रति तय किया गया है। मूल्यांकन के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। दोनों केंद्रों में लोगों के अनाधिकृत प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

15 अगस्त के दिन राष्ट्रीय ध्वज अपमान के मामले में कलेक्टर ने नापतौल विभाग के सहायक… – भारत संपर्क न्यूज़ …| *मुख्यमंत्री घोषणा के 1.71 करोड़ रुपये के निर्माण कार्यों की राशि को मिली…- भारत संपर्क| Viral: मजे से नहा रहे थे नन्हे बाघ, बाघिन यूं दे रही थी पहरा; वीडियो देख मंत्रमुग्ध…| मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से राष्ट्रपति सम्मान से…- भारत संपर्क| Kseniya Alexandrova Death: पति के साथ कार में सफर कर रही थी 30 साल की मॉडल,… – भारत संपर्क