असमाजिक तत्वों ने माजदा को किया आग के हवाले, घटना सीसीटीवी…- भारत संपर्क

0

असमाजिक तत्वों ने माजदा को किया आग के हवाले, घटना सीसीटीवी में हुई कैद, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

कोरबा। संजय नगर नहर रोड पर खड़ी माजदा वाहन पर असामाजिक तत्वों ने आग लगा दी। घटना में गाड़ी जलकर खाक हो गया। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस मामले की जांच सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपियों की पतासाजी में जुट गई है। बताया जा रहा है कि घटना गुरुवार-शुक्रवार दरमियानी रात की है। माजदा वाहन क्रमांक सीजी 12 एजेड 1725 सजय नगर नहर मार्ग स्थित एक फल गोदाम के पास खड़ी थी। किसी ने गाड़ी में आग लगा दी। घटना में गाड़ी जलकर खाक हो गई। बताया जा रहा है कि गाड़ी दयाशंकर यादव की है। आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी वाहन मालिक को दी। किसी तरह स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। लेकिन जब तक गाड़ी में लगी आग बुझती। गाड़ी का कुछ हिस्सा जलकर खाक हो गया था। घटना में वाहन मालिक को काफी नुकसान हुआ है। पूरी घटना नहर मार्ग पर लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इसकी सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस मामले में केस दर्ज जांच कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपियों की पतासाजी में जुट गई है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Viral: कोबरा को जिंदा खा गई मुर्गी, वीडियो देख आंखों पर नहीं होगा यकीन| Aamrapali Dubey Bhojpuri Movie: मांग में सिंदूर, गले में मंगलसूत्र, साड़ी पहने… – भारत संपर्क| ब्रेकिंग……CG: मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की…- भारत संपर्क| गले से छाती तक फैल गया था थायरॉयड, सिर्फ 30 परसेंट हार्ट कर रहा था पंप, डॉक… – भारत संपर्क| अवैध शराब का कारोबार करने वाले दो आरोपी पकड़े गए — भारत संपर्क