कांग्रेस और भाजपा के अलावा निर्दलीय प्रत्याशियों ने झोंकी…- भारत संपर्क

0

कांग्रेस और भाजपा के अलावा निर्दलीय प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत, प्रमुख मार्गों सहित वार्डों में राजनीतिक दलों के झंडे दे रहे दिखाई

कोरबा। नामांकन की प्रक्रिया पूरी होने और उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटन के साथ ही प्रचार-प्रसार ने जोर पकड़ लिया है। शहर के प्रमुख मार्गों पर राजनीतिक दलों के झंडे दिखाई दे रहे हैं। कांग्रेस और भाजपा के अलावा निर्दलीय प्रत्याशियों ने प्रचार में ताकत झोंक दी है। शहर सरकार के लिए चुनाव प्रचार जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है ऊर्जाधानी में अलग-अलग राजनीतिक दलों के झंडे दिखाई दे रहे हैं। झंडे के साथ-साथ गली-मोहल्लों में पोस्टर लगाए जा रहे हैं। चुनाव प्रचार में दो प्रमुख दल कांग्रेस और भाजपा के अलावा निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी जोर लगा दिया है। इसमें भाजपा और कांग्रेस सबसे आगे है। दोनों ही दलों की ओर से प्रचार से जुड़े सामाग्री कोरबा भेजा गया है और अब इसका वार्डों में वितरण शुरू हो गया है। वार्ड प्रत्याशियों के माध्यम से झंडा, पाप्लेट, गमछा, टोपी और बिल्ला आदि का वितरण किया जा रहा है। राजनीतिक दलों के प्रत्याशी कंधे पर पार्टी का झंडा लगाकर वोट मांग रहे हैं। जहां भाजपा के प्रत्याशी केंद्र और राज्य सरकार द्वारा कार्यों को गिना रहे हैं वहीं मतदाताओं से यह भी वादा कर रहे हैं कि उनकी जीत के बाद वार्डों में तेजी से विकास होगा। प्रत्याशी यह कहने से नहीं चूक रहे हैं कि वर्तमान में शहर की सरकार ने वार्डों के विकास पर जोर नहीं दिया। वहीं प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस के प्रत्याशी और पार्टी के टिकट पर वार्डों में चुनाव लड़ रहे उमीदवार यह बताने में लगे हैं कि शहर की सरकार ने वार्डों में विकास कार्यों को लेकर कई सारे कार्य किए। जरूरत के अनुसार स्ट्रीट लाइटें लगाई गई। घर-घर नल कनेक्शन दिया गया। पार्षद के प्रत्याशी शहर सरकार द्वारा किए गए अन्य उपलब्धियों को भी गिना रहे हैं और इसके आधार पर वोट मांग रहे हैं। वार्डों में पोस्टर-बैनर लगाने का कार्य एक-दो दिन में पूरा हो जाएगा। इसके लिए सभी राजनीतिक दलों के अलावा निर्दलीय चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों ने अपनी ताकत झोंक दी है। पोस्टर-बैनर लगाने वाली टीम अलग से काम कर रही है और इस टीम में मजदूरों को शामिल किया गया है। उन्हें रोजाना 300 से 400 रुपए दिए जा रहे हैं और पार्टियां उनसे अपना झंडा, बैनर और पोस्टर अलग-अलग स्थानों में लगवा रही है। शाम का खर्चा अलग से दे रहीं हैं। एक तरह से नगरीय निकायों में माहौल पूरी तरह से चुनावी हो चुका है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*सीएम विष्णुदेव साय ने दी बड़ी सौगात, जिले के खर्रा नाला में 6 करोड़ 26 लाख…- भारत संपर्क| 900 करोड़ी एक्ट्रेस को किस बात का है डर? आउटसाइडर्स के स्ट्रगल्स पर तृप्ति डिमरी… – भारत संपर्क| Xiaomi, Redmi और POCO के इन फोन को कंपनी नहीं देगी सॉफ्टवेयर अपडेट, ये है पूरी… – भारत संपर्क| JNVST Class 6 Admission 2025 Registration: नवोदय विद्यालय कक्षा 6 एडमिशन के लिए…| HAM नेता का मर्डर, 24 केस… बिहार के कुख्यात बदमाश डबलू यादव का हापुड़ में… – भारत संपर्क