दीपावली के नजदीक आते ही गुपचुप तरीके से होने लगा पटाखा…- भारत संपर्क

0

दीपावली के नजदीक आते ही गुपचुप तरीके से होने लगा पटाखा संग्रहण

कोरबा। दीपावली के नजदीक आते ही पटाखा व्यवसायियों द्वारा पटाखे का भंडारण करना शुरू कर दिया है, लेकिन पुलिस इसके पीछे अनजान है। क्योंकि एक माह पहले से ही पटाखा व्यवसायी पटाखा संग्रहित करने का काम शुरू कर देते हैं। ऐसा इसलिए किया जाता है कि क्योंकि दिवाली के समय में पुलिस बेहद सक्रिय हो जाती है। इस दौरान पटाखे का परिवहन करना व्यवसायियों को मुश्किल हो जाता है। यही वजह है व्यवसायी पहले से ही पटाखा डंप करना शुरू कर देते हैं। इस दौरान उन्हें पुलिस का खौफ नहीं रहता और वे आराम से पटाखा एक स्थान से दूसरे स्थान लाने ले जाने में कामयाब हो जाते हैं। अवैध पटाखा पकडऩे के लिए पुलिस ने मुखबिर लगाना शुरू कर दिया है।शहर में पटाखा व्यवसायियों के बीच होड़ मचने वाली है। दीपावली के आते ही पटाखा व्यवसायी थोक मात्रा में पटाखे का भंडारण करना शुरू कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि शहर में ही जगह -जगह बारूद का ढेर है। ऐसे ठिकानों में पुलिस इसलिए नहीं पहुंच पा रही है क्योंकि पुलिस को कोई पुता सबूत के साथ मुखबिरी नहीं की रहती। मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ऐसे ठिकाने में छापामार कार्रवाई करती है। बीच शहर में बारूद का ढेर होने से बड़ी घटना की संभावना बनी रहती है। शहर में ही कई ऐसे गोपनीय स्थान है जहां बारूद का ढेर बन चुका है। जहां बड़ी मात्रा में पटाखा डंप होने की सूचना मिल रही है। वहीं पुलिस बेखबर है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नक्सलवाद के खिलाफ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की रणनीति की हुई सराहना – भारत संपर्क न्यूज़ …| Kharsia News : ग्राम दर्रामुड़ा में धूमधाम से मनाया जा रहा है शारदीय नवरात्रि का पर्व – भारत संपर्क न्यूज़ …| Video: कोरियन अंकल-आंटी ने पहली बार चखा भारतीय खाना, रिएक्शन पर फिदा हुई पब्लिक| MP: जमीन के टुकड़े के लिए बना हैवान… बंटवारे से नाराज युवक ने भाई की कर द… – भारत संपर्क| गौतम गंभीर के एक इशारे से KKR को हो जाएगा करोड़ों का नुकसान? IND vs BAN टी2… – भारत संपर्क