पारा चढ़ते ही बढ़ी गर्मी, तीखी धूप का करना पड़ रहा सामना- भारत संपर्क

0



पारा चढ़ते ही बढ़ी गर्मी, तीखी धूप का करना पड़ रहा सामना

कोरबा। विगत सप्ताहभर से द्रोणिका व चक्रवात के चलते मौसम का मिजाज बदला हुआ था। कभी बादल तो कभी चिलचिताती धूप निकलने से गर्मी व उमस के बीच जिले का अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक पहुंचा गया। इससे लोग धूप व गर्मी से बेहाल नजर आ रहे हैं। आगे तापमान में और वृद्धि होने की संभावना है। विगत सप्ताहभर से आसमान में मौसम में बादल आने से अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री तक गिरावट आ गई थी। जिसके चलते गर्मी से काफी राहत थी, लेकिन अब बादल कम होने के कारण सुबह से ही धूप तीखी रही। इससे अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक पहुंच गया। अधिक धूप होने के कारण लोग धूप से बचने की जुगत में लगे रहे। साथ ही बुधवार की रात में हल्की वर्षा होने से मौसम में उमस भी बढ़ा था। इस संबंध में मौसम विभाग का कहना है कि एक द्रोणिका उत्तर पश्चिम राजस्थान से मन्नार की खाड़ी तक 0.9 किमी ऊंचाई तक बना है। दूसरा द्रोणिका उत्तर पूर्व मध्य प्रदेश से असम तक उत्तर छत्तीसगढ़ होते हुए 0.9 किमी ऊंचाई तक विस्तारित है। साथ ही एक ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बिहार के ऊपर 1.5 किमी ऊंचाई तक विस्तारित है। मौसम विभाग के अनुसार सभी द्रोणिका व चक्रवात उत्तर छत्तीसगढ़ होते हुए आगे बढ़ रहा है। इससे दक्षिण छत्तीसगढ़ में इसका असर होने की संभावना है। मौसम साफ होने पर लगातार अधिकतम तापमान में वृद्धि हो सकती है। इससे अगले दो से तीन दिनों में करीब 4 डिग्री तक तापमान बढऩे से जिले में भीषण गर्मी की संभावना व्यक्त की जा रही है।

Loading






Previous articleकुदमुरा वन परिक्षेत्र में हाथी कर रहे विचरण
Next articleखरमास समाप्त होने के बाद विवाह मुहूर्त की शुरुआत

Arvind Rathore


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जून की गर्मी में निरहुआ का ये रोमांटिक गाना बढ़ा देगा पारा, रक्षा गुप्ता के साथ… – भारत संपर्क| सुशासन की नई परिभाषा गढ़ता चिंतन शिविर 2.0: तकनीक और नवाचार से गुड गवर्नेंस की राह – भारत संपर्क न्यूज़ …| थाना परिसर में मारपीट करने वाली भाजपा नेत्री सहित सहयोगियों…- भारत संपर्क| तेंदूपत्ता संग्रहण का लक्ष्य नहीं हुआ हासिल, दोनों वनमण्डल…- भारत संपर्क| IIT Admission Without JEE: जेईई पास किए बिना ही आईआईटी से करें बीटेक, समझें क्या…