मौसम साफ होते ही सूरज की बढ़ी तपिश, अप्रैल के पहले हफ्ते में…- भारत संपर्क

0



मौसम साफ होते ही सूरज की बढ़ी तपिश, अप्रैल के पहले हफ्ते में गर्मी का दिखा असर

कोरबा। पिछले 3 दिनों तक मौसम में बदलाव का दौर बना रहा। अब मौसम साफ होते ही सूरज ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। अप्रैल के पहले हफ्ते में गर्मी असर दिखाने लगी है। आलम यह है कि सुबह आठ बजे से ही तापमान के बढऩे का सिलसिला शुरू हो गया है। दोपहर को तापमान 37 डिग्री तक पहुंच रहा है। इससे दोपहर में लोगों को तेज गर्मी का अहसास हो रहा है। हालांकि दोपहर बाद तापमान में गिरावट आने से लोगों का राहत मिली। इधर मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आने वाले कुछ दिनों में पारा 40 डिग्री को पार कर जाएगा। कोरबा में तापमान बढऩे का असर स्पष्ट रुप से नजर आ रहा है। लोग धूप से बच रहे हैं। दोपहर में घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं। गर्मी को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। इससे विद्यार्थियों को धूप से बचाव किया जा रहा है। लेकिन दोपहर में जिस तरीके से धूप निकल रही है। उससे आम लोगों का बचना भी जरूरी है। तेज धूप के कारण दोपहर में शहर के सडक़ों पर लोगों की संख्या कम हो गई थी। धूप से बचने के लिए लोग घरों में मौजूद थे। इधर जैसे-जैसे तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। इससे बिजली से चलने वाले उपकरणों की मांग बढऩे लगी है। दुकानों में कूलर, पंखा खरीदने वालों की संख्या में अचानक बढ़ी है। एसी की मांग में भी बढ़ोतरी हुई है। व्यापारियों को उम्मीद है कि तापमान जैसे-जैसे बढ़ेगा, उनके कारोबार में भी बढ़ोतरी आएगी। गर्मी के कारण बिजली की खपत भी बढ़ गई है। कोरबा शहर में होने वाली खपत की सामान्य दिनों की तुलना में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। रोजाना 170 मेगावाट से अधिक बिजली की जरूरत पड़ रही है।

Loading






Previous articleमूल्यांकन की मियाद 17 तक, जांचनी होगी 41 हजार कॉपियां, पहले चरण की 13 हजार कॉपियों कि जांच शेष, दूसरे चरण में मिली 28 हजार उत्तर पुस्तिकाएं
Next articleगेवरा खदान में डोजर मे लगी आग, ऑपरेटर ने कूदकर बचाई जान

Arvind Rathore


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि – भारत संपर्क न्यूज़ …| डैमेज बालों में नई जान डालेगी नारियल की मलाई, हेयर फॉल भी रुकेगा, जानें कैसे| *नेशनल हेराल्ड भ्रष्टाचार के विरोध में भाजपाईये ने घेरा कांग्रेस कार्यालय,…- भारत संपर्क| बंगाली महिला संगठन ने उत्साहपूर्वक मनाया बांगला नववर्ष पहला…- भारत संपर्क| वन नेशन वन इलेक्शन पर बीजेपी नेता छात्रों और बुद्धिजीवी वर्ग…- भारत संपर्क