मौसम खुलते ही झुलसाने लगी गर्मी तापमान में 4 डिग्री का हुआ…- भारत संपर्क

0

मौसम खुलते ही झुलसाने लगी गर्मी तापमान में 4 डिग्री का हुआ इजाफा

कोरबा। जिले में कुछ दिनों पहले बदली और हल्की बारिश की वजह से तापमान में गिरावट आई थी। मौसम सुहाना हो गया था। रविवार को मौसम साफ हो गया। इसी के साथ तापमान में इजाफा दर्ज किया गया है। सुबह से सूर्य की तेज किरणें निकली। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया। तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई।
जिले में बदली की वजह से मौसम में उतार-चढ़ाव के तापमान में तीन डिग्री इजाफा दर्ज किया गया है। तेज धूप की वजह से लोगों को काफी परेशानी हुई। वहीं मौसम विभाग ने एक सप्ताह के भीतर तापमान 40 डिग्री से ऊपर जाने की संभावना जताई जा रही है।सुबह लगभग साढ़े नौ बजे तापमान 37 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया। वातावरण गर्म होने की वजह से हवा लोगों को झुलसाने लगी है। इस कारण दोपहर में मुख्य मार्गो पर लोगों की चहल-पहल कम रही। शाम के बाद बाजार गुलजार हुआ। मौसम विभाग ने रविवार को अधिकतम तापमान 37.3 डिग्री दर्ज किया है। वहीं न्यनूतम तापमान में भी इजाफा के साथ 23.6 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम शुष्क रहने वाली है। इससे तापमान में बढ़ोतरी होने का अनुमान लगाया जा रहा है। इससे गर्मी और तेज होगी। मौसम में उतार-चढ़ाव का असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को चिकित्सकों की ओर से दोपहर में तेज धूप के समय बाहर निकलने से बचने की सलाह दे रहे हैं। जरूरी कार्य से बाहर निकलने पर सिर, कान और चेहरे को कपड़े, स्कार्फ से ढंककर रखने की बात कही जा रही है। ताकि तेज धूप का असर कम हो। साथ ही लोगों को खाने-पीने पर सावधानी बरतने की बात कह रहे हैं।मौसम साफ होने के बाद एक बार फिर मटका, मौमसी फल और शीतल पेयपदार्थो की मांग बढ़ गई है। आसमान में बदली छाने की वजह से शीतल मटका की मांग कम हो गई थी। बाजार में 100 रुपए से लेकर 150 रुपए से अधिक दर पर मटके बिक रहे हैं। इधर खस के बाजार में भी तेजी आई है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

इंग्लैंड में 4 ओवर में 4 विकेट लेकर मचाई खलबली, टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडि… – भारत संपर्क| मेरी दादी की रेसिपी, आम का अचार ऐसे डालें, कई साल नहीं होगा खराब| नक्सल प्रभावितों के पुनर्वास हेतु शिविर का आयोजन में 280 से अधिक लाभार्थियों को मिला योजनाओं का… – भारत संपर्क न्यूज़ …| स्वास्थ्य, सुरक्षा और सेवा का संगमविशाल स्वास्थ्य परीक्षण…- भारत संपर्क| ‘मरा थोड़ी ना हूं…’ जब लोगों के मैसेज से आगबबूला हो गए थे अक्षय कुमार, गुस्से… – भारत संपर्क