तालाब में पाटा राखड़, लोगों की बढ़ी मुश्किल- भारत संपर्क

0

तालाब में पाटा राखड़, लोगों की बढ़ी मुश्किल

कोरबा। नगर निगम क्षेत्र के राताखार बस्ती में राखड़ डंप कर तालाब को पाट दिया गया है। आने वाले दिनों में गर्मी का मौसम दस्तक देने वाली है। इस दौरान बस्ती के आसपास में रहने वाले लोगों की परेशानी बढऩे वाली है। इसके अलावा गर्मी के मौसम हवा चलने से राखड़ उड़ेगी और यह लोगों के घरों तक पहुंचेगी। इससे घर और आंगन को गंदा करने के साथ ही स्वास्थ्य पर भी बुरा प्रभाव पडऩे की आशंका बनी हुई है। दरअसल राताखार बस्ती के समीप नहर है। लेकिन इस नहर में पानी का प्रवाह नहीं हो रहा है।हालांकि बताया जा रहा है कि इस तालाब का पानी गंदा हो गया था। लंबे समय से तालाब की सफाई नहीं हो रही थी। इसे लेकर लोगों में नाराजगी थी।गौरतलब है कि जब पानी स्वच्छ था, तब लोग इस तालाब मेें मछली पालन करते थे। साथ ही निस्तारी के लिए उपयोग करते थे। लेकिन सामाजिक कार्यक्रम दौरान निस्तारी के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Google के CEO भी वैभव सूर्यवंशी के हुए दीवाने, 14 साल की उम्र में बड़े-बड़े… – भारत संपर्क| मानसून में न हो जाएं डेंगू-मलेरिया का शिकार, पहले से ही इन 5 बातों का रखें ध्यान| साली ने द्वार छेकाई पर मांगे 3 हजार रुपये, तिलमिला उठा दूल्हा… फिर जमकर चले…| सुशासन तिहार से योजनाओं का सीधा लाभ, जनता के चेहरे पर मुस्कान – भारत संपर्क न्यूज़ …| आखिरी ओवर में फिर हारी राजस्थान रॉयल्स, जानिए आवेश खान की एक-एक गेंद पर कैस… – भारत संपर्क