सहायक प्राध्यापक अन्नू सिंह को पीएचडी की उपाधि- भारत संपर्क

0

सहायक प्राध्यापक अन्नू सिंह को पीएचडी की उपाधि

कोरबा। साडा कालोनी जमनीपाली निवासी व श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय की सहायक प्राध्यापक अन्नू सिंह ने पीएचडी की उपाधि अर्जित की है। डॉ.अन्नू सिंह द्वारा वर्ष 2019 से निरंतर श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय रायपुर से छत्तीसगढ़ राज्य के अंतर्गत जिला कोरबा के असंगठित क्षेत्र में महिला श्रमिकों की स्थिति पर एक अध्ययन विषय का चयन कर डॉ अनूप श्रीवास्तव पर्यवेक्षक के अधीन अध्ययन कर उस पर शोध कार्य किया गया। शोध कार्य पूर्ण होने पर श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय रायपुर के द्वारा 3 अप्रैल 2024 को श्रीमती अन्नू सिंह को एचडी की उपाधि से नवाजा गया उनकी इस उपलब्धि से कोरबा जिला गौरवान्वित हुआ।पीएचडी की उपाधि अर्जित करने में उनके ससुर अर्जुन सिंह, सास श्रीमती सावित्री देवी एवं पति रणवीर कुमार सिंह का योगदान रहा, रणवीर कुमार सिंह पुलिस विभाग में सहायक उप निरीक्षक के पद पर डायल 112 सिविल लाइन, जिला रायपुर में पदस्थ हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

B. Tech In Design: IIT दिल्ली ने शुरू किया बीटेक इन डिजायन, सिर्फ जेईई एडवांस्ड…| शाहिद अफरीदी का निधन? पाकिस्तानी मीडिया के वायरल VIDEO से मची सनसनी, क्या ह… – भारत संपर्क| अटल विश्वविद्यालय में व्याप्त समस्याओं की शिकायत की गई…- भारत संपर्क| थाना परिसर में BJP नेत्री ने दिखाई दबंगई, ग्रामीण को पिटते…- भारत संपर्क| शराब पीकर कार चला रहे चालक ने लिया 4 को चपेट में, एक की मौत…- भारत संपर्क