अटल विश्वविद्यालय ने डिजिलॉकर पोर्टल में 15 लाख से अधिक…- भारत संपर्क

0
अटल विश्वविद्यालय ने डिजिलॉकर पोर्टल में 15 लाख से अधिक…- भारत संपर्क

अटल विश्वविद्यालय ने डिजिटल इंडिया की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, सत्र 2013 से 2024 तक के अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की 15 लाख से अधिक अंकसूचियों को डिजिलॉकर पोर्टल में अपलोड कर दिया है। इसके साथ ही विश्वविद्यालय, राज्य का पहला संस्थान बन गया है, जिसने इतनी बड़ी संख्या में अंकसूचियों को ऑनलाइन उपलब्ध कराया है।

अब समस्त छात्र-छात्राएं डिजिलॉकर अकाउंट के माध्यम से अपनी अंकसूची घर बैठे निःशुल्क डाउनलोड कर सकते हैं। इससे छात्रों को विश्वविद्यालय के चक्कर नहीं काटने होंगे और वे आसानी से अपनी अंकसूचियों को डिजिटल माध्यम से प्राप्त कर सकेंगे।

कुलपति महोदय ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए, कुलसचिव श्री शैलेन्द्र दुबे के निर्देशन में कार्य कर रहे प्रोग्रामर श्री आशुतोष द्विवेदी और डिजिलॉकर स्टेट कोऑर्डिनेटर श्री रोहित सिंह की प्रशंसा की, जिन्होंने इस कार्य को गंभीरता और तत्परता के साथ सफलतापूर्वक पूर्ण किया।

यूजीसी के दिशा-निर्देशों के अनुरूप विश्वविद्यालय, केंद्र की डिजिटल योजनाओं को तेजी से लागू कर रहा है, जिससे छात्र-छात्राओं को डिजिटल सेवाओं का अधिकतम लाभ मिल सके।

विश्वविद्यालय ने समस्त छात्रों से आग्रह किया है कि वे अपना ABC/APAAR ID अवश्य बनाएं, ताकि डिजिलॉकर अकाउंट का सुचारू रूप से उपयोग कर सकें और अपनी अंकसूची कभी भी, कहीं भी आसानी से प्राप्त कर सकें।

✅ मुख्य विशेषताएं:

15 लाख से अधिक अंकसूचियां डिजिलॉकर पर लाइव।

निःशुल्क और आसान डाउनलोड सुविधा।

डिजिटलीकरण की दिशा में अटल विश्वविद्यालय की बड़ी उपलब्धि।


Post Views: 5

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Commonwealth Games 2030: कॉमनवेल्थ गेम्स के आयोजन की रेस में उतरा भारत, लिय… – भारत संपर्क| वो फिल्म जिसने फ्लॉप होने के बाद में गिनीज बुक में बनाई थी जगह, एक्टर ने किया था… – भारत संपर्क| नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक युद्ध: बस्तर भयमुक्त होगा, 2026 तक नक्सलवाद का संपूर्ण खात्मा… – भारत संपर्क न्यूज़ …| उत्तर प्रदेश में कांग्रेस ने अपने जिलाध्यक्षों के नाम का किया ऐलान, जानें क… – भारत संपर्क| राष्ट्रगान के वक्त सीएम नीतीश कुमार ने की बात, अब RJD ने साधा निशाना