आत्मानंद की छात्रा प्रज्ञा नामदेव को 12वी बोर्ड परीक्षा में…- भारत संपर्क

0
आत्मानंद की छात्रा प्रज्ञा नामदेव को 12वी बोर्ड परीक्षा में…- भारत संपर्क

बिलासपुर। स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल शेजस ,सेमरा गौरेला पेंड्रा की छात्रा प्रज्ञा नामदेव ने 12वीं बोर्ड परीक्षा में 85% अंक प्राप्त करके गौरेला शहर का नाम रोशन किया है। तथा नामदेव समाज का सम्मान बढ़ाया है। पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष रानू नामदेव तथा शिक्षक मनोज नामदेव की बेटी प्रज्ञा नामदेव ने हिंदी, अंग्रेजी अकाउंटिंग, बिजनेस स्टडीज इकोनॉमिक्स विषय में डिस्टेंशन प्राप्त कर स्वामी आत्मानंद स्कूल तेजस का गौरव बढ़ाया है। प्रज्ञा नामदेव शुरू से ही मेघावी रही है। प्रज्ञा नामदेव के प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होने पर उनके निवास गौरेला सरस्वती नगर में बधाई देने के लिए ताता लगा है।

नामदेव समाज छत्तीसगढ़ एवं जिले के भी पदाधिकारी ने प्रज्ञा नामदेव की सफलता पर उन्हें बधाई प्रेषित की है। नामदेव समाज के द्वारा प्रसाद नामदेव शिव शंकर वर्मा, शिवकुमार वर्मा, प्रकाश चंद्र नामदेव, एनपी नामदेव, कैलाश वर्मा, कमल वर्मा, चंद्रशेखर नामदेव, राजेश्वर नामदेव, अनिल वर्मा, राजकुमार चौधरी, संतोष नामदेव, अमित नामदेव, कौशल्या वर्मा, उषा वर्मा आदि ने प्रज्ञा की सफलता पर खुशी जताते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। प्रज्ञा की सफलता पर समाज में खुशी का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बांग्लादेश ने पाकिस्तान के लिए बिछाया रेड कार्पेट, 13 साल बाद ढाका पहुंचे विदेश… – भारत संपर्क| वरिष्ठ पत्रकार अनिल रतेरिया अग्र विभूति पुरस्कार से होंगे सम्मानित – भारत संपर्क न्यूज़ …| Bollywood Actresses: करीना-कटरीना से ऐश्वर्या राय तक, ‘आइटम नंबर’ कर चुकी हैं ये… – भारत संपर्क| Viral Video: नवजात शिशु की बच जाए जान इसलिए नर्स ने उफनते नाले से लगाई छलांग, वीडियो…| कोल पेंशनर्स ने 15 सितंबर को किया धरना-प्रदर्शन का ऐलान- भारत संपर्क