बालको भाजपा मंडल ने निकाला तिरंगा यात्रा- भारत संपर्क
बालको भाजपा मंडल ने निकाला तिरंगा यात्रा
कोरबा। मोर तिरंगा मोर अभियान के तहत बालको नगर मंडल में भाजपा कोरबा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं MIC सदस्य हितानंद अग्रवाल के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई।बालको मंडल के सदस्य गण, पार्षद गण, मिनीमाता और आत्मानंद स्कूल के बच्चे एवं आम जनता सभी ने तिरंगा यात्रा में हिस्सा लिया। यात्रा में सम्मिलित होने कोसाबाडी के पूर्व मंडल अध्यक्ष अजय विश्वकर्मा भी बालको नगर पहुंचे। वही यह तिरंगा यात्रा बालको नगर के मिनीमाता चौक पर स्थित मिनीमाताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के उपरांत शुरू की गई। राष्ट्रभक्ति से ओत प्रोत डीजे की धुन पर पूरी यात्रा भारत माता की जय के नारों के उद्घोष के साथ सेक्टर 3 कॉलोनी एरिया, गौरी शंकर मंदिर, सेक्टर 1 चौक, नेहरू गार्डन चौक, एवं कॉफी हाउस होते हुए वापस मिनीमाता चौक पर समाप्त की गई। यात्रा की समाप्ति पर एक अल्प सभा आयोजित हुई जहां जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी ने सभी को संबोधित करते हुए विभाजन विभीषिका जैसे आने वाले कार्यक्रमों के बारे में बताया। वही हितानंद अग्रवाल ने यात्रा में शामिल सभी लोगों का धन्यवाद किया एवं यात्रा के महत्व को समझाया। उन्होंने कहा कि तिरंगा सिर्फ हवा में ही नहीं हमारे दिल में भी फहरना चाहिए। वही यात्रा के दौरान कार्यक्रम के संयोजक सुमित तिवारी मंडल अध्यक्ष डीलेंद्र यादव, पूर्व महामंत्री लोकेश्वर चौहान, सहसंयोजक नारायणी दुबे एवं निखिल मित्तल, गिरीश शर्मा, श्यामलाल मरावी, महामंत्री द्वय जयनंद राठौर, संपत यादव, उपाध्यक्ष मनोज भार्या, कोषाध्यक्ष राकेश सोनी, उपाध्यक्ष रेणु प्रसाद, पूर्व मंडल अध्यक्ष जे एन दुबे, रवि सोन, पार्षद तरुण राठौर, पार्षद मंगल राम बंदे, पार्षद चंदा देवी रत्नाकर, पार्षद रजत खूंटे, पार्षद चेतन मैत्री, पार्षद सत्येंद्र दुबे यात्रा को अनुशासित एवं व्यवस्थित रखने में सहभागी बने। वही इस दौरान अन्य भाजपा कार्यकर्ता व नागरिक गण उपस्थित रहे।