विशेष पिछड़ी जनजाति वर्ग के लोगों के खुलेंगे बैंक खाते,…- भारत संपर्क

0

विशेष पिछड़ी जनजाति वर्ग के लोगों के खुलेंगे बैंक खाते, कलेक्टर ने लीड बैंक अधिकारी को दिए निर्देश

 

कोरबा। कलेक्टर अजीत वसंत ने जनपद पंचायत कोरबा अंतर्गत विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा एवं बिरहोर वर्ग के लोगों का ग्रामवार कैम्प आयोजित कर बैंक खाता खोलने के निर्देश लीड बैंक अधिकारी कोरबा को दिए हैं। वही कलेक्टर ने सचिव व रोजगार सहायक को 25 जुलाई 2024 से सभी ग्रामों में कैम्प लगाने हेतु निर्देशित किया है। साथ ही क्षेत्रांतर्गत निवासरत् विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा एवं बिरहोर जनजाति के लोगों को कैम्प में 2 रंगीन फोटो, आधार कार्ड एवं संपर्क नम्बर (दूरभाष क्रमांक) के साथ उपस्थित होने हेतु आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*जिला स्तरीय लोहार समाज का सामाजिक सम्मेलन सम्पन्न, मुख्यमंत्री की…- भारत संपर्क| एक साल में कितने लोग खाते हैं शाही दावत, ट्रंप ने क्या-क्या खाया…दुनिया की सबसे खास… – भारत संपर्क| *जिला महाकुल समाज सेवा समिति जशपुर के नव नियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण…- भारत संपर्क| सूर्यकुमार यादव-सलमान आगा को हाथ मिलाने से किसने मना किया, खुल गया राज़! – भारत संपर्क| Top 20 Shows TRP: ‘अनुपमा’ का राज कायम, ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ ने ‘ये… – भारत संपर्क