बासीन की महिलाओं ने की शराब बंदी की मांग- भारत संपर्क

0

बासीन की महिलाओं ने की शराब बंदी की मांग

कोरबा। शराब से गांव का माहौल खराब हो रहा है। जिसे लेकर श्यांग थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बासीन की महिलाओं ने गांव में अवैध शराब बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। इसे लेकर महिलाओं ने कलेक्टर को जनदर्शन में ज्ञापन सौंपा है। कलेक्टर को समस्या से अवगत कराया है। महिलाओं ने बताया कि छह माह पहले गांव को शराब मुक्त गांव बनाने को लेकर जनप्रतिनिधियों में सहमति बनी थी, लेकिन अब भी अवैध शराब का कारोबार चल रहा है। इसका गांव के बच्चों पर कुप्रभाव पड़ रहा है। शराब के नशे में कई लोग आपस में विवाद करते हैं। इससे महिलाओं को परेशानी हो रही है। इसका बच्चों के पढ़ाई पर भी असर पड़ रहा है। शाम होने के बाद युवती और महिलाओं को घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। परेशान महिलाओं ने अवैध शराब विक्रेता करने वालों पर कार्रवाई की मांग की है।
बॉक्स
वर्मी कंपोस्ट खाद का भुगतान लटका
ग्राम पंचायत बरपाली की स्व सहायता समूह की महिलाओं ने वर्मी कंपोस्ट का भुगतान नहीं मिलने से परेशान हैं। समूह ने इसकी शिकायत कलेक्टर जनदर्शन में की है। महिलाओं ने बताया कि लगभग डेढ़ से दो साल पहले खुद के खर्च से गोबर खरीदी कर खाफ बनाने का काम किया गया था। इसके एवज में ग्राम सेवक ने खाते में राशि आने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अब तक राशि नहीं पहुंची। शासन से लगभग 25 से 30 हजार रुपए की बिक्री की गई है। इस संबंध में पहले भी शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं हुई। इसे लेकर महिलाओं की परेशानी बढ़ गई है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*ग्रामीणों की मांग पर सड़क निर्माण को मिली मंजूरी, सीएम कैंप कार्यालय बगिया…- भारत संपर्क| एक भारत श्रेष्ठ भारत में शामिल हुए बच्चे- भारत संपर्क| दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत, युवक की मौत – मुआवजे की मांग…- भारत संपर्क| अहाता दुकानों पर नगर निगम का सर्जिकल स्ट्राइक,गंदगी करने और…- भारत संपर्क| जूटमिल पुलिस ने बिहार से लापता नाबालिग को बरामद किया, आरोपी गिरफ्तार – भारत संपर्क न्यूज़ …