बौर से लदे आम के पेड़, अच्छी फसल की उम्मीद- भारत संपर्क

0

बौर से लदे आम के पेड़, अच्छी फसल की उम्मीद

कोरबा। फलों के राजा आम की फसल ने किसानों के चेहरों पर रौनक बिखेर दी है। इस साल वसंत ऋतु के आगमन के साथ ही आम के देसी व अन्य प्रजातियों के पेड़ों में मौर आ गए हैं। पेड़ों में फल के लदान और मौर को देखकर किसान इस बार अंदाजा लगा रहा है कि फसल से मोटा मुनाफा कमाया जा सकेगा।
गर्मी शुरू होते ही आम के पेड़ फल और मौर से पूरी तरह ढंक गए हैं। पेड़ों में नजर आ रहे फल बौर अच्छी पैदावार का संकेत दे रहे हैं, लेकिन जरूरी है कि इन फल और बौर को झडऩे से रोका जाए। मार्च के अंत तक लोगों को बाजार में देशी कच्चे आम मिलना शुरू हो जाएंगे। मौसम के उतार चढ़ाव के कारण इस बार आम के वृक्ष में बौर समय से एक माह पहले आना शुरू हो गया, चूंकि वर्तमान में मौसम अनुकूल है। ऐसे में आम की अच्छी पैदावार की संभावना बन रही है।पिछले साल आम का पैदावार सामान्य रहने और ऊंची कीमतों के कारण फलों के राजा का लोग भरपूर स्वाद नहीं ले पाए थे। पर इस साल मौर से लदे पेड़ों को देखकर आम की अच्छी पैदावार की उम्मीद की जा रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि अच्छी पैदावार के लिए उचित प्रबंधन, सिंचाई और कीटनाशकों का छिडक़ाव चरणबद्ध तरीके से करना जरूरी है। अंचल में विभिन्न प्रजातियों के आम की खेती की जाती है। बागवानी के जानकारों का कहना है कि आम की अच्छी पैदावार के लिए उसकी तीन अवस्थाओं फूल, दाना और टिकोरा पर विशेष ध्यान रखना जरूरी होता है। इस साल अनुकूल परिस्थितियों के चलते आम की अच्छी पैदावार होने की संभावना है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टी20 ब्लास्ट में छाया पाकिस्तानी गेंदबाज, केवल 19 गेंदों में हैट्रिक के साथ… – भारत संपर्क| अटल निर्माण वर्ष में सुशासन की नई ऊंचाइयां छूने को तैयार छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय – भारत संपर्क न्यूज़ …| Admission in Engineering : इंजीनियरिंंग में दाखिला का प्लान और दिमाग में हैं कई…| डेविड धवन की इस फिल्म ने हंसाने से ज्यादा रुलाया… फिर भी की धुआंधार कमाई – भारत संपर्क| पैसों के लिए संन्यास लिया? काव्य मारन का विस्फोटक खिलाड़ी नई टीम में शामिल – भारत संपर्क