BCCI ने अचानक बदला WPL मैचों का शेड्यूल, मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम को सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी
वानखेड़े स्टेडियमHighLights
- BCCI ने बदला WPL मैचों का वेन्यू
- बीसीसीआई ने जारी किया आदेश
- चैंपियंस ट्रॉफी को देखते हुए फैसला
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। विमंस प्रीमियर लीग शुरू होने में अभी कुछ महीने का समय बाकी है। इससे पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने मैचों का वेन्यू बदल दिया है। मैचों के वेन्यू में हुए इस बदलाव के पीछे आईसीसी का हाथ है।
पहले विमेंस लीग के जो मैच ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेले जाने थे वह अब वानखेड़े स्टेडियम में खेले जाएंगे। बीसीसीआई ने एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी है। जो मैच अब वानखेड़े स्टेडियम में होंगे उसमें डब्ल्यूपीएल के एलिमिनेटर और फाइनल मैच भी शामिल है। हालांकि, तारीखों और मैचों में बदलाव नहीं हुआ है।
बदलाव के पीछे का कारण
बता दें कि, विमेंस प्रीमियर लीग से पहले विमंस चैंपियंस ट्रॉफी खेली जानी है और इसकी मेजबानी ब्रेबोर्न स्टेडियम के पास है। इस ट्रॉपी की शुरुआत 14 फरवरी से होने जा रही है। ऐसे में चैंपियंस ट्रॉफी और WPL फाइनल के बीच जो अंतर आ रहा है वह काफी कम है।
इस देखते हुए आईसीसी ने बीसीसीआई से बदलाव का अनुरोध किया था। इससे पिचों को रिकवर करने का समय मिल जाएगा। इसी के चलते मैचों को वानखेड़े स्टेडियम में शिफ्ट किया गया है जिससे खिलाड़ियों को खेलने के लिए बेहतर पिच मिल सके।
यह भी पढ़ें- IND vs NZ: विराट कोहली ने 11 साल बाद बनाया बेहद खराब रिकॉर्ड, रोहित शर्मा का भी शर्मनाक प्रदर्शन
14 जनवरी से होगी शुरुआत
गौरतलब है कि, विमेंस प्रीमियर लीग की शुरुआत वडोदरा में 14 जनवरी से हो रही है। इस सीजन में मुंबई में कुल 11 मैच खेले जाने हैं। 3 फरवरी को मुंबई चरण का अंत हो जाएगा। पांच फरवरी को वानखेड़े स्टेडियम में एलिमिनेटर और सात फरवरी को फाइनल खेला जाएगा।
यह भी पढ़ें- IND vs NZ: आखिरी मैच में न्यूजीलैंड के लिए नासूर बने सिराज और अर्शदीप, भारत का सीरीज पर 3-1 से कब्जा
Leave a Reply