बुजुर्ग महिला का मकान बेचकर अधिकांश रकम खुद हड़पने वाले…- भारत संपर्क

0
बुजुर्ग महिला का मकान बेचकर अधिकांश रकम खुद हड़पने वाले…- भारत संपर्क




बुजुर्ग महिला का मकान बेचकर अधिकांश रकम खुद हड़पने वाले शातिर आरोपी को सरकंडा पुलिस ने किया गिरफ्तार – S Bharat News























आकाश

बुजुर्ग महिला को झांसे में लेकर उसका मकान बेचकर रकम हड़पने वाले शातिर धोखेबाज रामायण चौक चांटीडीह निवासी पंकज पाराशर दुबे को सरकंडा पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार किया है। चांटीडीह शीतला मंदिर के पास रहने वाली 60 वर्षीय कमला पांडे के पुराने मकान में पानी की निकासी ना होने से उन्होंने तीन डिसमिल में बने पुराने मकान को बेचना चाहा। कथित पुजारी पंकज पाराशर दुबे ने इसमे उनकी मदद का आश्वासन देकर उनके पुराने मकान को बेचकर उन्हें डीएलएस कॉलेज के पास नया मकान दिखाकर उसे दिलाने का झांसा दिया। बुजुर्ग महिला उसके झांसे में आ गई, जिसके बाद पंकज पराशर ने उनके पुश्तैनी मकान को 12 लाख रुपए में बेच दिया, इसके बाद उसने ऑनलाइन ट्रांसफर के माध्यम से तथा नगद कुल 9 लाख 17 हजार रुपये अपने ही पास रख लिए। इसके बाद पंकज पाराशर दुबे ने कमला पांडे को नया मकान भी नहीं दिलाया। इसकी शिकायत सरकंडा थाने में करने के बाद पुलिस ने धोखेबाज पंकज पराशर दुबे को गिरफ्तार कर लिया। हाल ही में पंकज पाराशर दुबे पर तंत्र-मंत्र के सहारे भयादोहन का भी आरोप लगा था।


error: Content is protected !!




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नकल छोड़िए अब ताक-झांक भी मुश्किल… UPPSC ने लॉन्च किया ‘AI प्रहरी’ सिस्टम| सुशासन तिहार -2025 : बलौदा बाजार जिले में सुशासन तिहार का हुआ शुभारंभ – भारत संपर्क न्यूज़ …| Priyansh Arya Century: पहली गेंद पर छक्का, 39 पर शतक, प्रियांश आर्या ने ठोक… – भारत संपर्क| Vi से Jio में स्विच करने के लिए क्या करें? ये है सबसे आसान तरीका – भारत संपर्क| चीन में बैन होने जा रहा है Hollywood? शी जिनपिंग सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला – भारत संपर्क