फ्लोरा मैक्स कंपनी से वसूली कर महिलाओं को कर्जा से दिलाएं…- भारत संपर्क

0

फ्लोरा मैक्स कंपनी से वसूली कर महिलाओं को कर्जा से दिलाएं मुक्ति-ज्योत्सना महंत

 

कोरबा। लोकसभा क्षेत्र की सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत ने कहा कि कोरबा जिले सहित आसपास के जिलों में चिट फंड कंपनी फ्लोरा मैक्स के माध्यम से बड़ी संख्या में हजारों ग्रामीण महिलाओं से आत्मनिर्भर बनाने के नाम पर करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी की गई है। भोले भाले ग्रामीणों को झांसे में लेकर उन्हें कर्जदार बनाकर छोड़ दिया गया है। अब उनके समक्ष विकट स्थिति आन पड़ी है। सांसद ने पुलिस प्रशासन से फ्लोरा मैक्स कंपनी के खिलाफ और भी कड़ी कार्यवाही व शासन से फ्लोरा मैक्स की राशि को राजसात कर महिलाओं को कर्जा से मुक्ति दिलाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि स्व. बिसाहू दास महंत मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला चिकित्सालय में इलाज के नाम पर लगातार हो रही मौतों पर चिंता जाहिर करते हुए स्थानीय व मेडिकल कॉलेज प्रशासन से व्यवस्था में सुधार लाने और दूर दराज ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंच रहे मरीजों का उचित ख्याल रखने को कहा है।सांसद ने कहा कि सूचना यह भी है कि एम्बुलेंस वाहनों में पर्याप्त संसाधन के साथ-साथ संचालन की भी दिक्कत आ रही है, जिसे दूर किए जाने की भरपूर आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि सांसद मद से हर ब्लॉक में एम्बुलेंस प्रदाय किया गया है जिसे भी ग्रामीण क्षेत्रों में सेवा के लिए उपयुक्त उपयोग करने की जरूरत है।
बॉक्स
जांच का दायरा बढ़ते ही बढ़ रही पीडि़त महिलाओं की संख्या
इधर जैसे-जैसे पुलिस की जांच आगे बढ़ रही है। फ्लोरा मैक्स में निवेश करने वाली महिलाओं की संख्या बढ़ती जा रही है। ठगी का यह नेटवर्क कोरबा शहर के अलावा करतला के कई हिस्सों में फैला हुआ है। शहर और उपनगरीय इलाकों की महिलाओं ने भी इसमें निवेश किया है। इस बीच कंपनी के ठगी के शिकार कई लोग सामने आ रहे हैं जिन्होंने कंपनी में मोटी राशि निवेश की है। उनका निवेश एक लाख रुपए से लेकर 15 लाख या इससे ज्यादा हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मेरी हत्या हुई तो अखिलेश यादव होंगे जिम्मेदार…पूजा पाल ने सपा पर फोड़ा ले… – भारत संपर्क| वोट चोरी से PM बने ‘मोदी’, लालटेन राज में दुर्दशाग्रस्त था राज्य…पढ़ें,…| Success Story IFS Shreyak Garg: एमबीबीएस किया, 35वीं रैंक से क्रैक किया UPSC,…| बांग्लादेश ने पाकिस्तान के लिए बिछाया रेड कार्पेट, 13 साल बाद ढाका पहुंचे विदेश… – भारत संपर्क| वरिष्ठ पत्रकार अनिल रतेरिया अग्र विभूति पुरस्कार से होंगे सम्मानित – भारत संपर्क न्यूज़ …