विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारत माता आंग्ल माध्यम स्कूल…- भारत संपर्क

0
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारत माता आंग्ल माध्यम स्कूल…- भारत संपर्क

पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने और प्रकृति के महत्व को समझाने के उद्देश्य से हर साल विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है।

साल 1972 में संयुक्त राष्ट्र के द्वारा इसकी शुरुआत की गई। 1972 को स्वीडन के स्टॉकहोम में मानव पर्यावरण पर सम्मेलन
आयोजित किया गया था। इसी सम्मेलन में यूनाइटेड नेशन जनरल असेंबली ने 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की. साल 1973 में इस दिन को पहली बार मनाया गया ।

हर साल विश्व पर्यावरण दिवस एक थीम के साथ मनाया जाता है ।इस साल की थीम प्लास्टिक प्रदूषण पर आधारित है. साल 2025 में प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करने के ऊपर फोकस किया गया है. इस बार प्लास्टिक प्रदूषण को हराना है और प्लास्टिक प्रदूषण को वैश्विक स्तर पर समाप्त करना है थीम के साथ इस दिन को मनाया जा रहा है ।

भारत माता आंग्ल माध्यम शाला में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर स्कूली बच्चों ने पर्यावरण सप्ताह का आयोजन किया।इस कार्यक्रम के तहत एकल उपयोग में आने वाली प्लास्टिक का उपयोग अपने दैनिक जीवन में न करना और उसका उचित निष्पादन करना तथा अपने घर से निकलने वाले कचड़े का पृथकरण करना। उन्होंने “हरा गीला सुखा नीला मंत्र “आम जनता को दिया। नुक्कड़ नाटक, रैली और डांस ड्रामा द्वारा यह संदेश आम जनता तक पहुंचाया। चौक चौराहों पर कपड़े की थैली का वितरण भी किया।एक दूसरे का हाथ पकड़कर एक श्रृंखला बनाई और अपने पर्यावरण को प्लास्टिक मुक्त बनाने रखने में हम एक साथ है , इसका सन्देश दिया। शाला परिसर पर बच्चों ने वेस्ट प्लास्टिक का पुनः उपयोग कर इस वर्ष के मुख्य विषय को आम जनता को बताया।इस अवसर पर शाला के प्राचार्य फादर सलीन पी, ने शाला परिसर को प्लास्टिक मुक्त बनाने का संकल्प लिया। शिक्षिका श्रीमती सिल्विया ग्रेवाल ने मेरा अभिमान प्लास्टिक मुक्त मेरा स्कूल कैंपेन के बारे में बच्चों को जानकारी प्रदान की। इस अवसर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मण्डल रायपुर के राज्य ईको क्लब प्रभारी अमर प्रकाश सावंत ने उनके इस अभियान को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के लिए महत्वपूर्ण योगदान बताया जिससे बच्चों के व्यवहार में परिवर्तन लाया जा सकता है।इस अभियान में शाला के इको क्लब के छात्र छात्राओं व शिक्षक शिक्षिकाओं का सहयोग प्राप्त हुआ।


Post Views: 2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs ENG: टेस्ट सीरीज से पहले ही बोरिया-बिस्तर बंधा! टीम इंडिया के खिलाड़… – भारत संपर्क| रात में सोने से पहले नहाने से क्या होता है, जानें इसके फायदे| विवाह से लौटते वक्त बाइक की हैंडल पर लिपटा मिला सांप,…- भारत संपर्क| घरेलू विवाद में बुजुर्ग पति ने पहले तो पत्नी को कुल्हाड़ी से…- भारत संपर्क| *विश्व पर्यावरण दिवस एवं गंगा दशहरा के अवसर पर जशपुर के सूर्यमंडलम ग्रुप के…- भारत संपर्क