*मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल पर ग्राम हाथीबेड़ में लगाया गया…- भारत संपर्क

0
*मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल पर ग्राम हाथीबेड़ में लगाया गया…- भारत संपर्क

 

जशपुरनगर 21 अक्टूबर 2024/ मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल पर ग्राम हाथीबेड़, तहसील फरसाबहार में ट्रांसफार्मर बदल दिया गया है। इससे बिजली आपूर्ति पुनः बहाल हो गई है। ग्राम हाथीबेड़ के ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में आवेदन दिया था कि ट्रांसफार्मर खराब होने की वजह से बिजली आपूर्ति बाधित है। कैंप कार्यालय के निर्देश पर तत्काल ट्रांसफार्मर बदल दिया गया है। ग्रामीणों ने इसके लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर बगिया में खोले गए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में लोगों की मांगों और समस्याओं के सामाधान का क्रम सतत रूप से जारी है। कैंप कार्यालय के निर्देश पर समस्या आने पर तत्काल ट्रांसफार्मर लगाने, ग्रिप चेंज, लाईन सुधारने का कार्य किया जा रहा है। इससे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। जशपुर हाथी विचरण क्षेत्र होने की वजह से मुख्यमंत्री श्री साय के द्वारा बिजली व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश भी दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Success Story: झारखंड के शिवम ने IITs में नहीं लिया दाखिला, अब गूगल देगा 2 करोड़…| Viral Video: नई कार की डिलीवरी के समय शोरूम में ही नाचने लगे बुजुर्ग दंपति, कैमरे में…| ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो को 27 साल जेल की सजा, क्या है पूरा मामला? – भारत संपर्क| Rajesh Hamal: नेपाल सिनेमा का ‘महानायक’ कहलाता है ये एक्टर, करोड़ों में है… – भारत संपर्क| शादी के बाद रिलेशनशिप में आते हैं ये 6 स्टेज, तीसरा होता है सबसे अहम