फोरलेन पर बेलगरी नाला पुल बदहाल, मरम्मत करने की बजाए…- भारत संपर्क

0

फोरलेन पर बेलगरी नाला पुल बदहाल, मरम्मत करने की बजाए बांस-बल्ली से बनाई रेलिंग

कोरबा। फोरलेन पर बेलगरी नाला पुल बदहाल शहर से मेजर ध्यानचंद चौक तक नगर निगम ने फोरलेन सडक़ बनाया है, लेकिन उक्त फोरलेन पर पडऩे वाले बेलगरी नाला पुल की बदहाली अब तक दूर नहीं हुई है। फोरलेन की योजना के दौरान पुल की चौड़ाई बढ़ाया जाना था लेकिन स्वीकृति नहीं मिलने से अब तक टू-लेन सडक़ के पुल से ही वाहनों की आवाजाही हो रही है। पुल की रेलिंग टूट चुकी है और सडक़ पर गड्ढे ही गड्ढे हो गए हैं। पास ही कोहडिय़ा में मंत्री लखन लाल देवांगन का निवास होने के बाद पुल का हाल बदहाल है।कोहडिय़ा नाला पुल की रेलिंग अत्यंत जर्जर हो चुकी है। कई जगह से टूट चुके हैं। ऐसे में अफसरों ने इसे मरम्मत करने की बजाए बांस-बल्ली के सहारे रेलिंग को सुरक्षा घेरा के नाम पर लगाया गया है। इसके अलावा सडक़ भी खस्ताहाल हो चुकी है।यह पुल कोरबा से दर्री मुख्य मार्ग पर स्थित कोहडिय़ा के पास स्थित है। मार्ग पर सुबह से देर रात तक यातायात का काफी दबाव रहता है। रेलिंग कई जगह से टूट चुकी है। ऐसे में जिम्मेदार विभाग ने औपचारिता के लिए रेलिंग की सुरक्षा के लिए बांस और बल्ली के सहारे लगाए गए हैं, ेलेकिन यह भी वैकल्पिक व्यवस्था कुछ स्थानों पर लगे हुए हैं। कई हिस्से में सुरक्षा घेरा भी नहीं है। इसके अलावा पुल की सडक़ भी जर्जर हो चुकी है। खस्ताहाल सडक़ पर आवाजाही में लोगों को काफी परेशानी हो रही है। बावजूद इसके समस्या पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। यह मार्ग कटघोरा व बिलासपुर जाने वाला मुख्य मार्ग है। इस कारण मार्ग पर यातायात का दबाव अधिक रहता है। सुबह से देर रात तक लोगों की आवाजाही होती है।इधर तरफ पुल पर रेलिंग नहीं और सडक़ भी खराब है। दूसरी तरफ पुल के आसपास स्ट्रीट लाइट की सुविधा नहीं है। शाम होते ही पुल के समीप अंधेरा पसर जाता है। इस कारण वाहन चालकों को आवाजाही में काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IPL 2025: कौन आया, कौन आएगा और किसे किया मना? जानिए विदेशी खिलाड़ियों पर पू… – भारत संपर्क| *Big Breaking jashpur:- रहिसजादो के जुआ फड़ पर पुलिस की दबिश,5 जुआरियों के…- भारत संपर्क| कैसे बनते हैं टॉपर…सीबीएसई 12th रिजल्ट में कमाल करने वाली श्लोका ने बताया| गर्मी के कारण खाना कुछ घंटों में ही हो जाता है खराब, इन तरीकों से इसे बचाएं| YRKKH: ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में बड़ा ट्विस्ट, अभिरा-अरमान के फैंस का… – भारत संपर्क