बस्तर अंचल के पंडी राम मंडावी पद्मश्री सम्मान के लिए चयनित – भारत संपर्क न्यूज़ …

0
बस्तर अंचल के पंडी राम मंडावी पद्मश्री सम्मान के लिए चयनित – भारत संपर्क न्यूज़ …

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नारायणपुर जिले के जनजातीय कलाकार श्री पंडी राम मंडावी का नाम पद्मश्री सम्मान के लिए चयनित होने पर बधाई और शुभकामनाएं दी है। यह प्रतिष्ठित सम्मान उन्हें पारंपरिक वाद्ययंत्र निर्माण और लकड़ी की शिल्पकला के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया जाएगा।
श्री पंडी राम मंडावी, जो 68 वर्ष के हैं, गोंड मुरिया जनजाति से संबंधित हैं। वे पिछले पांच दशकों से बस्तर की सांस्कृतिक धरोहर को न केवल संरक्षित कर रहे हैं, बल्कि उसे नई पहचान भी दिला रहे हैं। उनकी विशेष पहचान बांस की बस्तर बांसुरी, जिसे ‘सुलुर’ कहा जाता है, के निर्माण में है। इसके अलावा, उन्होंने लकड़ी के पैनलों पर उभरे हुए चित्र, मूर्तियां और अन्य शिल्पकृतियों के माध्यम से अपनी कला को वैश्विक स्तर पर पहुंचाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

गांवों का भ्रमण कर रोवर्स ने ग्रामीण समस्याओं को जाना, सेवा…- भारत संपर्क| साइलेंट फोन में भी बजेगी घंटी, नहीं मिस होगी कोई जरूरी कॉल – भारत संपर्क| मोदी सरकार को 11 साल पूरे… अखिलेश यादव क्यों बोले- 20 साल का देना होगा ले… – भारत संपर्क| बिहार के पटना में अपराधियों का तांडव, दिनदहाड़े बाइक सवारों ने एक परिवार को…| जमीन विवाद में भाई ने बहाया भाई का खून- भारत संपर्क