लाभार्थी संपर्क अभियान को लेकर लोकसभा स्तरीय कार्यशाला का…- भारत संपर्क

0
लाभार्थी संपर्क अभियान को लेकर लोकसभा स्तरीय कार्यशाला का…- भारत संपर्क

बिलासपुर। लोकसभा चुनाव 2024 ज्यों-ज्यों नजदीक आते जा रहा है भारतीय जनता पार्टी केन्द्र सरकार की विभिन्न योजनाओं को लेकर आम जनता के पास पहुॅच रही है। इसी कड़ी में आज जिला भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में लाभार्थी सम्पर्क अभियान को लेकर भाजपा मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, लाभार्थी सम्पर्क अभियान के मंडल के संयोजक, सहसंयोजक एवं पदाधिकारियों की लोकसभा स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गयी, जिसमें लाभार्थियों से संपर्क अभियान के तहत् दी गई जिम्मेदारियों का निर्वहन करने उन्हें प्रशिक्षण दिया गया।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की गारंटी को पूरा करने की जिम्मेदारी आप सभी की है। उन्होंने हम पर विश्वास जताया है हमें जिम्मेदारी दी है। हमें इस दायित्व को लोकसभा चुनाव में जिम्मेदारी पूर्वक निर्वहन करना है। इसके लिए हम सभी की फील्ड में जाकर मेहनत करनी है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने राष्ट्रीय, प्रदेश, जिला और मंडल स्तर पर कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है, जिसके अंर्तगत लाभार्थियों से संपर्क कर योजनाओं की जानकारी देना है और लाभार्थियों की जानकारी जुटाना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा चलाये जा रहे प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, अटल आवास योजना, आयुष्मान योजना जैसी अन्य योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुॅचाना है।
इस अवसर पर लाभार्थी संपर्क अभियान कार्यक्रम के लोकसभा संयोजक दिनेश सिंह राजपूत ने कार्यशाला में उपस्थित मंडलों से पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि लाभार्थी संपर्क अभियान के अंर्तगत जो लाभार्थी प्रधानमंत्री की योजनाओं का लाभ प्राप्त करता है ऐसे लोगों से संपर्क स्थापित करना है, ये योजनाएं केन्द्र की भाजपा सरकार द्वारा संचालित है। मंडल स्तर पर लाभार्थियों की संख्या बहुत है। इस संपर्क अभियान में हमें बूथों तक पहुॅचना है और कार्यकर्ताओं को इसके संबंध में वितृत जानकारी देना है। उन्होंने कहा कि 25 मार्च से 5 मार्च के मध्य राज्य के सभी बूथों पर लाभार्थी संपर्क अभियान चलाना है। अभियान की तिथि अपने प्रदेश में 1 से 4 मार्च के मध्य तय की गई है। इस अभियान का उद्देश्य लाभार्थी परिवारजनों से घर-घर संपर्क कर आगामी लोकसभा चुनाव में जनसमर्थन जुटाना है। लाभार्थी के नंबर से केन्द्र द्वारा दिये गये नम्बर 9638002024 पर मिस्ड काल लगवाना है। इस अवसर पर सोशल मीडिया के जिला संयोजक अंकित गुप्ता ने बताया कि लाभार्थी के साथ फोटो एवं अनुभव के वीडियो बना कर सोशल मीडिया, नमों एप्प एवं सरल पोर्टल पर अपलोड करना है। इस पूरी प्रक्रिया को प्रोजेक्टर के माध्यम से समझाया गया।

कार्यक्रम के सह संयोजक पवन पाण्डेय ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस मौके पर दयाशंकर तिवारी, हरनारायण तिवारी, पेंगनलाल वर्मा, राज्यवर्धन कौशिक, राजेश कश्यप, लक्ष्मीनारायण कश्यप बबलू, प्रकाश यादव बंटी, हरि गुरूंग, योगेश्वर दुबे, धर्मेन्द्र कोशले, रोहणी बैसवाड़े, निरंजन पैकरा, राजकुमार रोहणी, प्रदीप कौशिक, दिनेश देवांगन, नरेश पटेल, सोम वैष्णव, महाजन जायसवाल, हरीशचंद्र राजपूत, अश्वनी कश्यप, मनोज साहू, बुद्धेश्वर शर्मा, लोकेश्वरी राठौर, अनुजराम धृतलहरे, अंकित बंजारे, नारायण शर्मा, उमेश विश्वकर्मा, दारा सिंह राजपूत, घनश्याम कौशिक, मनोज साहू, शिव साहू, राजकुमार मधुकर, सुबोध लहरे, अजय सिंह, परसराम निर्णेजक, नीलकमल मिश्रा, मदनलाल पाटनवार, रामनाथ तिवारी, संतोष पाटनवार, अभिलेश यादव, संतोष तिवारी, रोहित कुमार साहू, कैलाश साहू, वैभव गुप्ता, भरत सिंह, भवर सिंह गोवास, शरद गुप्ता, रामबहादुर सिंह, शिवकुमार यादव, कमला कुलमित्र, प्रवीण तिवारी, डीके साहू, तुलसी बघेल, अश्वनी कश्यप, नितेश भारद्वाज, नागेश्वर जायसवाल, सुनहर चंदेल, लोकेश साहू, डॉ.फेकूलाल सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सीजीएमएससी प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ करने में निभा रही अहम भूमिका: मुख्यमंत्री… – भारत संपर्क न्यूज़ …| IPL 2025 के बीच राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन में हुई लड़ाई? हेड कोच ने तोड़ी… – भारत संपर्क| अब सीक्वल के सहारे इमरान हाशमी! ‘आवारापन 2’ के बाद लाएंगे 13 साल पुरानी इस फिल्म… – भारत संपर्क| स्टेज पर दुल्हन खिंचवा रही थी फोटो, तभी दूल्हे ने तमतमाते हुए मारा कमेंट, फिर बोला-…| छत्तीसगढ़ में गैर संचारी रोग के ईलाज में आभा आईडी है मददगार,…- भारत संपर्क