MP: स्कूलों में स्वतंत्रता संग्राम में आदिवासियों के योगदान पर कार्यक्रम शु… – भारत संपर्क

0
MP: स्कूलों में स्वतंत्रता संग्राम में आदिवासियों के योगदान पर कार्यक्रम शु… – भारत संपर्क

जनजातीय गौरव समारोह
मध्य प्रदेश में भगवान बिरसा मुंडा जंयती पर आज से कार्यक्रम की शुरूआत हो गई है. यह कार्यक्रम 25 नवंबर तक चलेंगे. इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को गरिमापूर्ण माहौल में कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश जारी किये हैं.
इस दौरान स्कूलों में विशेष प्रार्थना सभा आयोजित कर बिरसा मुंडा के स्वतंत्रता संग्राम में दिये गये योगदान और स्वाधीनता संग्राम में जनजातीय समाज के बलिदाॉन और उनकी भूमिका पर संगोष्ठी की जायेगी. इसी के साथ उन पर केन्द्रित विशेष मॉडयूल तैयार कराये जायेंगे. बच्चों को जनजातीय संग्रहालयों में शैक्षणिक भ्रमण कराया जायेगा.

जय जोहार…
जनजातीय समाज के स्वाभिमान, न्याय और पहचान के लिए प्राणोत्सर्ग करने वाले भगवान बिरसा मुंडा जी की यशोगाथा देश के प्रत्येक नागरिक के लिए गर्व और प्रेरणादायी है। जनजातीय समाज की अस्मिता को संरक्षित एवं आत्मगौरव में वृद्धि करने की मूलभावना के साथ हमारी सरकार इनके pic.twitter.com/o2UFL4AUlG
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) November 15, 2024

मध्य प्रदेश के स्कूलों के बच्चों को जनजातीय समुदाय के घरों का भ्रमण कराकर जनजातीय समुदाय की समृद्ध परम्पराओं और जीवनशैली से परिचित कराया जायेगा. स्कूल के बच्चों को जनजातीय समुदाय की संस्कृति, इतिहास, उनके योगदान तथा जनजातियों की समृद्ध विरासत की जानकारी देने के लिये विषय-विशेषज्ञों के व्याख्यान कराये जायेंगे.
स्कूल के बच्चों को जनजातीय समाज की समृद्ध परम्परा से अवगत कराने के लिये भित्ति चित्र संबंधी प्रोजेक्ट कराये जाने के लिये शिक्षकों को कहा गया है. इन चित्रों के माध्यम से बच्चों को जनजातीय अंचलों में वन संपदा और वन्यजीवों के बारे में भी जानकारी दी जायेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर कुनकुरी में ऑडिटोरियम भवन निर्माण हेतु…- भारत संपर्क| छत्तीसगढ़ रजत जयंती वर्ष 2025 कार्यक्रम के तहत महिला एवं बाल…- भारत संपर्क| धर्म पर एकदम से बदल गई PAK की सोच, मरियम नवाज बोलीं- सबका सम्मान जरूरी – भारत संपर्क| बेडरूम में कभी नहीं रखनी चाहिए ये तीन चीजें, हार्वर्ड के डॉक्टर ने बतायी वजह| रिंकू सिंह चाहे कितने भी तूफानी शतक ठोक दीजिए, दुबई में तो पानी ही पिलाना प… – भारत संपर्क