भिलाई में 1.14 लाख श्रमिकों का ई-केवाईसी अटका, सरकारी योजनाओं का नहीं मिलेगा लाभ
सीएससी सेंटर पर करा सकते हैं ई-केवाईसी, फोटो-एआई जनरेटेडHighLights
- श्रमिकों का केवाईसी अटकने से परेशानी
- सरकारी योजनाओं का नहीं मिलेगा लाभ
- सीएससी सेंटर पर करा सकते हैं ई-केवाईसी
, भिलाई। जिले में श्रम विभाग के अंतर्गत पंजीकृत एक लाख 14 हजार 36 श्रमिकों के श्रमिक कार्ड का ई-केवाईसी और आवश्यक अभिलेखों में संशोधन लंबित है।
इतनी बड़ी संख्या में श्रमिकों की जानकारी अपडेट नहीं होने से उनके सामने शासन की विभिन्न श्रमिक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने में परेशानी खड़ी हो सकती है। इसे देखते हुए श्रमिकों से जल्द से जल्द ई-केवाईसी कराने और दस्तावेजों में आवश्यक सुधार करवाने की अपील की गई है।
प्राप्त आंकड़ों के अनुसार जिले के नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में बड़ी संख्या में श्रमिकों के पंजीयन संबंधी अभिलेखों का अद्यतन नहीं हुआ है। ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी नहीं होने पर पात्र श्रमिकों को शासन की योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में दिक्कत हो सकती है। ऐसे में श्रमिकों को अपने पंजीयन की स्थिति की जांच कराकर समय रहते जरूरी प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
निकाय एवं जनपद पंचायतवार आंकड़ों पर नजर डालें तो सबसे अधिक 42,116 श्रमिकों का ई-केवाईसी और अभिलेख संशोधन भिलाई नगर निगम क्षेत्र में लंबित है। वहीं दुर्ग नगर निगम क्षेत्र में 20,239 प्रकरण लंबित हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में पाटन जनपद पंचायत के 13,686, दुर्ग जनपद पंचायत के 12,118 और धमधा जनपद पंचायत के 10,479 श्रमिकों के प्रकरण लंबित बताए गए हैं।
यह भी पढ़ें- आयकर विभाग को 18 लॉकरों में मिले 20 करोड़ के आभूषण, पीआरए और बर्बरिक ग्रुप के खिलाफ जांच जारी
यहां जाकर करा सकते हैं ई-केवाईसी
श्रमिक अपने श्रमिक कार्ड की स्थिति की जांच कराने के बाद नजदीकी अधिकृत कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) अथवा च्वाइस सेंटर पहुंचकर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार ई-केवाईसी और आवश्यक अभिलेखों में संशोधन करा सकते हैं। इसके लिए श्रमिकों को अपने पंजीयन संबंधी दस्तावेजों की जानकारी भी साथ रखनी चाहिए, ताकि प्रक्रिया पूरी करने में अनावश्यक परेशानी न हो।
जागरूकता की जरूरत
श्रमिकों के पंजीयन संबंधी अभिलेखों का अद्यतन शासन की योजनाओं के सुचारू क्रियान्वयन की महत्वपूर्ण कड़ी है। विभागीय अधिकारियों, श्रमिक संगठनों और अधिकृत सेवा केंद्रों को भी इस संबंध में जागरूकता अभियान चलाकर श्रमिकों को सही जानकारी उपलब्ध कराने की जरूरत है। विशेषकर ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले श्रमिकों तक यह सूचना पहुंचाना जरूरी है, ताकि जानकारी के अभाव में कोई पात्र हितग्राही योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।
ई-केवाईसी एवं आवश्यक अभिलेखों में संशोधन लंबित होना गंभीर विषय है। श्रमिकों के हितों को ध्यान में रखते हुए सभी पंजीकृत श्रमिक अपने कार्ड की स्थिति की जांच कराएं और नजदीकी अधिकृत सीएससी या च्वाइस सेंटर में पहुंचकर जल्द प्रक्रिया पूरी करें। संबंधित अधिकारियों, श्रमिक संगठनों और सेवा केंद्रों से भी व्यापक जनजागरूकता सुनिश्चित करने की अपील की जाती है कि किसी भी पात्र श्रमिक को शासन की कल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहना पड़े। भोजराज सिन्हा, नेता प्रतिपक्ष भिलाई नगर निगम
यह भी पढ़ें- सेवा सेतु पोर्टल पर जोड़ी गई 13 विभागों की 46 नई सेवाएं, अब घर से बनवाएं EWS, जाति और चरित्र प्रमाण पत्र
Leave a Reply