भिलाई में टेलीग्राम पर डबल मनी का झांसा, युवक ने गंवाए 2.37 लाख; आइडी लॉक होने का डर दिखाकर ऐंठे रुपये
भिलाई में टेलीग्राम पर डबल मनी का झांसा। (फाइल फोटो)HighLights
- टेलीग्राम पर निवेश के नाम पर युवक को आकर्षक प्रस्ताव मिला।
- आरोपितों ने खुद को कंपनी का मैनेजर बताकर भरोसा जीता।
- पीड़ित ने अलग-अलग खातों में 2.37 लाख रुपये भेजे।
, भिलाई: टेलीग्राम के जरिए ऑनलाइन निवेश में रकम दोगुनी करने का झांसा देकर एक व्यक्ति से 2 लाख 37 हजार 140 रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने नंदिनी नगर थाने में अज्ञात आरोपित के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
टेलीग्राम ग्रुप में जोड़कर दिया झांसा
- पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक ग्राम बानबरद वार्ड क्रमांक 13 निवासी प्रार्थी तुलेश्वर बघेल (28) भिलाई स्टील प्लांट में ठेकेदारी का काम करते हैं। शिकायत में उन्होंने बताया कि 18 अक्टूबर 2025 को उनके टेलीग्राम अकाउंट पर एक अज्ञात व्यक्ति ने निवेश से कम समय में अधिक लाभ दिलाने का आकर्षक प्रस्ताव भेजा।
यह भी पढ़ें- ESIC अस्पतालों में इलाज और दवाओं का इंतजार, डॉक्टरों की कमी से मरीज परेशान
आईडी लाक होने का डर दिखाकर और ऐंठे रुपये
तुलेश्वर ने 21 अक्टूबर को 88 हजार 640 रुपये बताए गए खाते में ट्रांसफर किए। शुरुआत में उन्हें निवेश पर कुछ लाभ दिखाया गया। रकम वापस निकालने का प्रयास करने पर आरोपितों ने उनकी आईडी लाक होने की बात कही और अनलाक करने के लिए 1.50 लाख रुपये जमा करने को कहा। इसके बाद डर के कारण उन्होंने 26 अक्टूबर को दो बार में 74 हजार 250 रुपये, एक बार अपने और दूसरी बार पत्नी के खाते से बताए गए खाते में भेज दिए।
संपर्क बंद कर ग्रुप से निकाला
रकम मिलने के बाद आरोपितों ने संपर्क बंद कर दिया और उन्हें टेलीग्राम ग्रुप से भी हटा दिया। पीड़ित के अनुसार कुल 2 लाख 37 हजार 140 रुपये की ठगी हुई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें- भिलाई में इंजीनियरिंग कॉलेज की फीस देने बुजुर्ग महिला से सोने की चेन छीनी, बीटेक के छात्र व छात्रा गिरफ्तार
Leave a Reply